ठण्ड से राहत नहीं मिलेगी, पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव से शीतलहर एवं बारिश की गतिविधिया जारी
तापमान में गिरावट
2 जनवरी को दिल्ली के सफदरगंज में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था , जबकि हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया है अधिकतम तापमान हिसार में 12.3 डिग्री दर्ज हुआ है। तापमान में -6.5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान में गंगानगर में अधिकतम तापमान 12 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि राजस्थान में चूरू में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस एवं अधिकतम तापमान 2 जनवरी को 16.6 डिग्री दर्ज किया गया है। पंजाब के पटियाला में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री एवं अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले 24 घंटो के दौरान झारखण्ड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, मध्य प्रदेश, तेलगाना एवं उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
घने कोहरे की स्थिति
पिछले 24 घंटो के दौरान हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब, मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रही है जिससे सामान्य जन जीवन प्रभावित हुआ है। यातायात की रफ़्तार धीमी हो चुकी है। वही पर आगामी 24 घंटो के दौरान पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान राज्य के कुछ हिस्सों में घने कोहरे की सिथति सुबह एवं रात के समय बन सकती है। जबकि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आगामी 24 घंटो के दौरान बर्फबारी एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।
सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा जारी
जम्मू कश्मीर एवं आसपास के हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी रहने वाला है। जम्मू कश्मीर में 5 से 6 जनवरी के दौरान अलग अलग हिस्सों में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। फ़िलहाल 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने के कारण इसका असर देश के अलग अलग हिस्सों में देखने को मिलेगा, वही आगामी 24 घंटो के दौरान उत्तर प्रदेश राज्य में अलग अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। सुबह के समय देवरिया, महराजगंज, अलीगढ, अमरोहा , सहारनपुर, बरेली, पीलीभीत, गौतमबुद्ध नगर, अमेठी सहित अन्य कई जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है।
इसके साथ ही शामली, मुज्जफनगर, बागपत, बिजनौर, जौनपुर, संत रविदास नगर, चंदौली, सम्भल, शाहजहांपुर, बलिया, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी, फरुखाबाद, मुरादाबाद सहित अन्य कई जिलों में सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। सामान्य जन जीवन प्रभावित हो सकता है।