घने कोहरे ने थामी जनजीवन की रफ्तार, आगामी 48 घंटो के दौरान कई राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट
आगामी 5 से 7 जनवरी के दौरान हिमाचल प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में भारी बर्फबारी एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। वही पर उत्तराखंड राज्य में 6 जनवरी के दौरान कुछ हिस्सों में कोहरे की स्थिति बन सकती है। जबकि पंजाब राज्य में 5 से 6 जनवरी के दौरान गरज चमक के साथ बादलो की आवाजाही देखने को मिल सकती है। हरियाणा एवं चंडीगढ़ में भी 5 से 6 जनवरी के दौरान गरज चमक के साथ वज्रपात एवं बादल छाने की संभावना है। जबकि उत्तर प्रदेश राज्य के पश्चिमी हिस्सों में 7 से 8 जनवरी के दौरान कुछ जगहों पर घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।
बढ़ेगी कड़ाके की ठण्ड
हिमाचल प्रदेश में आगामी 5 से 6 जनवरी के दौरान भारी मध्यम बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है जिसका असर ठण्ड के रूप में भारत के उत्तरी राज्यों में देखने को मिलेगा, वही पर दिल्ली के NCR एवं उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में आगामी 6 जनवरी के दौरान बारिश की गतिविधिया हो सकती है। बर्फबारी के कारण देश के हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में ठण्ड में इजाफा हो सकता है।
देश के अलग अलग हिस्सों में आज तापमान
आज जम्मू कश्मीर बाल्टिस्तान मुज़फ़्फ़राबाद में न्यूनतम तापमान -6.6 डिग्री दर्ज हुआ है। जबकि लदाख में न्यूनतम तापमान -9 डिग्री का रहा है, वही पर हरियाणा राज्य के नारनौल में 4.4 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ है। पंजाब में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज हुआ है। दिल्ली के आयानगर में न्यूनतम तापमान आज 7.2 का रहा है। राजस्थान के संगरिया में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज हुआ है। उत्तर प्रदेश के इटावा में न्यूनतम तापमान आज 6.5 दर्ज हुआ है।