जारी रह सकती है बारिश की गतिविधिया, कोहरे ने बढ़ाई परेशानी, गंभीर शीतलहर का अलर्ट जारी
कड़ाके की ठण्ड ने लोगो को घरो में कैद होने को मजबूर कर दिया है। हिमालयी एवं जम्मू कश्मीर क्षेत्र में हो रही बर्फबारी का असर देश के उत्तरी मैदानी हिस्सों में देखने को मिल रहा है। वही पर एक मौसम प्रणाली के बनने के कारण हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली में अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया भी दर्ज की गई है। बारिश के बाद घने कोहरे ने यातायात की रफ्तार को थाम दिया है। सुबह के समय घने कोहरे की चादर हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में अलग अलग हिस्सों में नजर आई है। आगामी 27 दिसम्बर से पश्चिमी हिमालय एवं उत्तरी भारत के मैदानी हिस्सों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से अलग अलग हिस्सों में बारिश की गतिविधिया शुरू हो सकती है।
पिछले 24 घंटो में बारिश की गतिविधिया
मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक पिछले 24 घंटो के दौरान पंजाब, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्य हिस्सों, राजस्थान के उत्तरी हिस्सों एवं हरियाणा, आंध्रा प्रदेश, अंडमान निकोबार, पंजाब एवं दिल्ली में अलग अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधिया दर्ज की गई है। जिसके बाद घने कोहरे की स्थिति बन गई है। सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम रही है। वही पर आगामी 24 घंटो के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों, तमिलनाडु के तटीय हिस्सों, तेलगाना, ओडिसा , छतीशगढ के दक्षिणी हिस्सों एवं अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अलग अलग स्थानों पर बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।
बनेगी घने कोहरे की स्थिति
बिहार में आगामी 26 दिसम्बर तक चम्पारण वेस्ट एवं ईस्ट क्षेत्र, गोपालगंज, सिवान एवं सरन में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। जबकि 27 दिसम्बर के दौरान बक्सर, भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, भबुआ, अरवल में बादलो की आवाजाही एवं कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। मौसम विभाग बिहार ने येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना में अधिकतम तापमान 25 एवं न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
राजस्थान राज्य में 26 दिसम्बर से सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण कोटा, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर एवं बीकानेर संभाग में अलग अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ हल्की बारिश की गतिविधिया एवं 27 दिसम्बर के दौरान कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि एवं बारिश की संभावना है। 29 दिसम्बर के दौरान मौसम शुष्क एवं कुछ स्थानों पर तापमान में गिरावट के साथ घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।
गंभीर शीतलहर का असर
हिमाचल प्रदेश में 26 दिसम्बर तक अलग अलग हिस्सों में गंभीर शीतलहर का असर जारी रह सकता है। 23 दिसम्बर के दौरान लेह में न्यूनतम तापमान -9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि गिलगित में न्यूनतम तापमान - 5 डिग्री, गुलमर्ग में -4.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हरियाणा, पंजाब राज्य में आगामी 27 दिसम्बर तक शीतलहर एवं कोहरे की स्थिति जारी रह सकती है।