home page

जारी रहेगा बारिश का दौर, अलग अलग हिस्सों में बारिश की चेतावनी

 हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार सहित अन्य कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण बारिश की गतिविधिया शुरू हो चुकी है। आगामी कुछ दिनों के दौरान घने कोहरे की स्थिति भी बन सकती है, मौसम विभाग के मुताबिक आज राजस्थान, हरियाणा सहित अन्य राज्यों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। 
 | 
weather update
देश के अलग अलग राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण तेज हवाओ के साथ बारिश की गतिविधिया शुरू हो चुकी है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित अन्य कई राज्यों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव का असर देखने को मिल रहा है। बेमौसम बारिश का फायदा फसलों में होने वाला है। कड़ाके की ठण्ड, शीतलहर एवं पाले का प्रभाव इस बारिश के चलते काफी कम हो जायेगा, फसलों में काफी अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी, सरसो की फसल के लिए ये बारिश काफी फायदा देने वाली है। 

राजस्थान राज्य में आज 28 दिसंबर के दौरान बारिश की गतिविधिया अलग अलग हिस्सों में देखने को मिलेंगी, राजस्थान के पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों गरज चमक के साथ बारिश एवं कुछ स्थानों पर वज्रपात जैसी घटनाओ के सोने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना राजस्थान में है। राजस्थान के अलवर, सवाईमाधोपुर, दौसा, बूंदी, बांरा, जयपुर, झालावाड़ सहित आसपास के हिस्सों में बारिश की गतिविधिया हो सकती है। 

हरियाणा में घने कोहरे संभावना 

हरियाणा राज्य में पिछले 24 घंटो के दौरान रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम सहित अन्य कई जिलों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा चुकी है। वही पर आज 28 दिसम्बर के दौरान कुछ हिस्सों में घने कोहरे की चादर छाने का अनुमान है, 31 दिसम्बर तक हरियाणा एवं पंजाब राज्य में अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे एवं शीतलहर की संभावना है, पंचकूला, यमुनागर, अम्बाला में शीतलहर की संभावना बन रही है। फतेहाबाद, जींद, सिरसा, हिसार, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, चरखीदादरी, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित आसपास के हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 30 से 31 दिसम्बर के दौरान भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा में शीतलहर की संभावना है। 

दिल्ली का मौसम 

पिछले 24 घंटो के दौरान रिज, लोधी रोड, पीतमपुर, नरेला, आयानगर, पूसा, सफदरगंज सहित अन्य कई हिस्सों में दिल्ली में बारिश दर्ज की गई है। 28 से 30 दिसम्बर के दौरान दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति सुबह एवं रात के समय होने की संभावना है, यातायात ठप्प हो सकता है, ठण्ड में इजाफा होने के साथ साथ 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना है. पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते पिछले 24 घंटो के दौरान हुई बारिश के कारण मौसम काफी तेजी के साथ बदला है।  आज भी हल्की मध्यम बारिश की गतिविधिया दिल्ली के अलग अलग हिस्सों में दर्ज की जा सकती है। 

उत्तर प्रदेश में मौसम 

पश्चिमी एवं पूर्वी प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में आज 28 दिसम्बर के दौरान गरज चमक के साथ वज्रपात एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश अधिकांश स्थानों पर बारिश की गतिविधिया एवं कुछ हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है, 29 एवं 30 दिसम्बर के दौरान प्रदेश के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। जिसके कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो सकता है। वही पर 28 से 29 दिसम्बर के दौरान उत्तराखंड के गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, गुमला में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है।

बिहार में मौसम कैसा होगा 

28 से 29 दिसम्बर के दौरान बिहार राज्य के अलग अलग हिस्सों में कोहरे की स्थिति बन सकती है, इसके साथ ही कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात एवं बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है , बिहार के सिवान, चम्पारण, अरवल, औरंगाबाद, भभुआ, रोहतास, सरन, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज सहित अन्य कुछ हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात एवं बारिश की गतिविधिया हो सकती है, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, कैमूर, औरंगाबाद जिलों में घने कोहरे की स्थिति बन सकती है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now