ठण्ड बढ़ने के आसार, शीतलहर एवं घने कोहरे का अलर्ट, जाने मौसम पूर्वानुमान
घने कोहरे की संभावना
देश के अलग अलग राज्यों में फ़िलहाल घने कोहरे की चादर सुबह एवं रात के समय देखने को मिल रही है खासकर हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों, पंजाब , उत्तर प्रदेश, झारखण्ड , मध्य प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में घने कोहरे की संभावना आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान है। वही पर आगामी 24 घंटो के दौरान हिमालय के पश्चिमी हिस्सों में गंभीर शीतलहर के आसार है, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों एवं जम्मू कश्मीर आसपास के हिस्सों में कड़ाके की ठण्ड की संभावना बन रही है।
घने कोहरे एवं कड़ाके की ठण्ड से जनजीवन अस्तव्यस्त
हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली सहित अन्य कई राज्यों में घने कोहरे के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो रहा है, कड़ाके की ठंड ने लोगो को घरो में रहने को मजबूर किया हुआ है , वही पर घने कोहरे के कारण यातायात की गति धीमी हो चुकी है। आगामी 48 घंटो के दौरान तापमान में गिरावट के साथ कड़ाके की ठण्ड एवं शीतलहर का अहसास हो सकता है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो चुकी है जिसके कारण देश के अलग अलग हिस्सों में गाडियो की रफ़्तार पर ब्रेक लग चूका है।
राजस्थान में शीतलहर एवं कड़ाके की ठण्ड का असर
राज्य में बारिश के बाद घने कोहरे एवं कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठण्ड, शीतलहर का असर देखने को मिला है, राजस्थान राज्य के पूर्वी हिस्सों में अलग अलग स्थानों पर शीतलहर एवं घना कोहरा दर्ज हुआ है। जयपुर में अधिकतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि जैसलमेर में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री दर्ज किया गया था। पश्चिमी राजस्थान में भी 1 जनवरी को अलग अलग स्थानों पर कड़ाके की ठण्ड रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान बाड़मेर जिले का दर्ज हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 27.6 दर्ज हुआ था जबकि न्यूनतम तापमान 1 जनवरी को 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।