कृषि

MSP से ऊपर चल रही है गेहू की कीमत, देखे आज गेहू मंडियों से सटीक भाव

देश के अलग अलग राज्यों में गेहू की MSP खरीद का कार्य शुरू होने वाला है। उत्तर प्रदेश राज्य में गेहू की MSP दर पर खरीद का कार्य 17 मार्च से शुरू होने वाला है। जबकि मध्य प्रदेश राज्य में आज 15 मार्च से गेहू की खरीद का कार्य शुरू हो चूका है। जो की 5 मई तक जारी रहने वाला है। केंद्र सरकार ने इस बार गेहू के लिए 2425 रु MSP रेट तय किया हुआ है। लेकिन देश की अलग अलग मंडियों में अभी भी गेहू की कीमते MSP दर से अधिक चल रही है। अलग अलग वैरायटी के हिसाब से गेहू की कीमत अलग अलग है। जिन किसानो को MSP दर पर गेहू की फसल बेचनी है उनको राज्यों में पंजीकरण पोर्टल के जरिये पंजीकरण करवाना अनिवार्य है।

गेहू MSP रेट के लिए पंजीकरण जरुरी

मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग में गेहू की खरीद का कार्य आज से शुरू हो चूका है। जिन किसानो को MSP दर पर गेहू की फसल बेचनी है वो लोग www.meuparjan.nic.in पर स्लॉट बुकिंग करवा सकते है। इस बार मध्य प्रदेश राज्य में गेहू पर 175 रु का बोनस भी दिया जा रहा है। वही पर राजस्थान राज्य के किसानो को सरकार 150 रु गेहू की MSP खरीद पर बोनस दे रही है। उत्तर प्रदेश के किसानो को 17 मार्च से गेहू की MSP खरीद की सुविधा मिलने वाली है। MSP दर पर हर राज्य में पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करना जरुरी है। जिन किसानो ने MSP पंजीकरण नहीं किया है उनको MSP दर पर फसल बिक्री की सुविधा नहीं मिलेगी।

MSP से ऊपर चल रहे है गेहू के रेट

देश की अलग अलग मंडियों में गेहू की कीमत आज भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक चल रही है। आज बाबरा मंडी में गेहू की कीमत 2395 – 2755 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रही है। जबकि बड़वाह मंडी में गेहू की कीमत 2450 – 2575 रु प्रति क्विंटल, दाहोद मंडी में गेहू 147 एवरेज की कीमत 2700 – 2800 रु प्रति क्विंटल, दाहोद मंडी में लोकवन की कीमत 2675 – 2750 रु प्रति क्विंटल की चल रही है। आज बलिया मंडी में गेहू दारा की कीमत 2915 – 2950 रु प्रति क्विंटल, चोटिला मंडी में गेहू लोकल की कीमत 2500 – 3000 रु प्रति क्विंटल, दलोदा मंडी में गेहू लोकवन की कीमत 2500 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रही है।

देवास मंडी में गेहू की कीमत आज 2421 – 2516 रु प्रति क्विंटल है। वही पर गंजबासोदा मंडी में गेहू सुजाता आज 2575 – 2635 रु प्रति क्विंटल, इंदौर मंडी में गेहू सुजाता की कीमत 2580 – 2600 रु प्रति क्विंटल की कीमत रही है। इंदौर मंडी में गेहू मिल गुणवव्ता की कीमत आज 2308 – 2783 रु प्रति क्विंटल की रही है। जळगाव मंडी गेहू 147 एवरेज की कीमत आज 2600 – 2750 रु प्रति क्विंटल , धोराजी मंडी में गेहू लोकवन का भाव आज 2350 – 2600 रु प्रति क्विंटल का रहा है। धार मंडी में गेहू लोकल की कीमत 2545 रु एवं फैज़ाबाद मंडी में गेहू दारा की कीमत 2800 – 2900 रु प्रति क्विंटल की दर से है।

जेतपुर मंडी राजकोट में गेहू लोकवन का भाव आज 2305 – 2705 रु एवं गेहू अन्य का भाव 2455 – 2880 रु प्रति क्विंटल की दर से रहा है। जबकि खैर मंडी में गेहू दारा का भाव आज 2750 – 2900 रु एवं कलावाद मंडी में गेहू का भाव 2150 – 2755 रु प्रति क्विंटल का रहा है। जोबट मंडी में गेहू की कीमत आज 2400 रु , खतौली मंडी में गेहू दारा की कीमत 2800 – 3500 रु , खिलचीपुर मंडी में गेहू की कीमत 2475 रु प्रति क्विंटल की दर से रही है। कोटा में गेहू 2273 से 2740 रु प्रति क्विंटल एवं मोडासा मंडी में गेहू लोकवन गुजरात का भाव 2450 – 2690 रु प्रति क्विंटल का रहा है। लखनऊ मंडी में गेहू दारा की कीमत 2900 – 3000 रु प्रति क्विंटल का रहा है।

Manoj Yadav

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।
Back to top button