नई दिल्ली: 7th Pay Commission – जैसा की आप सभी जानते है की दिवाली का त्यौहार जा चूका है और देश के सभी कर्मचारियों की तरफ से दिवाली से पहले पूरी उम्मीद जताई जा रही थी की सरकार की तरफ से उनके डीए और एरियर का पैसा उनके खातों में भेज दिया जायेगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका।
आने वाले समय में देश भर में चुनाव है और चुनावों के मद्देनजर अब सुबह सुबह ये खबर मीडिया में आ रही है की सरकार चुनावों से पहले कर्मचारियों का 18 महीने का बकाया डीए और एरियर उनके खातों में भेजेगी। एक बात तो है की सरकार के इन पैसों के भेजे जाने के बाद कर्मचारियों को काफी मोटा पैसा मिलने वाला है।
कोई आधिकारिक ब्यान नहीं आया है
सरकार की तरफ से दिवाली के पहले और अब दोनों ही समय में कोई भी आधिकारिक बयान कर्मचारियों के 18 महीने का बकाया डीए और एरियर को लेकर नहीं दिया गया है। अभी ख़बरें केवल मीडिया में ही चल रही है और उनके आधार पर ही सभी मीडिया हॉउस के द्वारा इस बार के केवल कयास लगाए जा रहे है।
कर्मचारियों के खातों में आएंगे इतने रूपए
सरकार की तरफ से जल्द ही कर्मचारियों के खातों में बकाया कर्मचारियों का 18 महीने का बकाया डीए और एरियर भेजे जाने की बात कही जा रही है जिसके बाद कर्मचारियों को 1 जनवरी 2020 से लेकर 30 जून 2021 तक का बकाया जो की अभी तक कर्मचारियों को नहीं मिला है वो मिल सकता है।
अगर कैलकुलेशन के अनुसार आपको बताएं की सरकार की तरफ से कितने रूपए भेजे जायेंगे तो अधिकारी लेवल में लगभग हर कर्मचारी को लगभग 2 लाख 18 हजार के करीब रूपए उनके खातों में भेजा जायेगा। इस पैसे को भेजे जाने के बाद कर्मचारियों और पेंशन प्राप्त करने वाले दोनों को हीबड़ा लाभ मिलेगा और देश के करीब 1 करोड़ से ऊपर लोगों के खातों में पैसे आएंगे। लेकिन पैसे किस दन भेजे जायेंगे इसके लिए सरकार की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
बढ़ सकता है फिटमेंट फैक्टर भी
चुनावों से पहले कर्मचारियों को दोहरी ख़ुशी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है क्योंकि महंगाई भत्ते के साथ में फिटमेंट फैक्टर में भी बढ़ौतरी संभव मानी जा रही है। फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.60 गुना से 3.0 गुना अगर सरकार की तरफ से किया जाता है तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भीकाफी बढ़ौतरी देखने को मिलेगी।
(नोट: ये आर्टिकल मीडिया में चल रही ख़बरों पर आधारित है और इसको लेकर सरकार की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कृपया आधिकारिक बयान के आने का इन्तजार आपको जरूर करना चाहिए।)