Gold Rate 2025 : देश में सोना चाँदी की कीमत में लगातार बदलाव जारी है। धीरे धीरे चाँदी की कीमत लगातार बढ़ रही है। फ़िलहाल चाँदी की कीमत 97 हजार से ऊपर जा चुकी है। वही पर सोने की कीमत में कटौती जारी है। जिन लोगो को सोना चाँदी की खरीदारी करनी है उनके लिए पहले सोना चाँदी की कीमत के बारे में जानना जरुरी होता है। ताकि किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचा जा सके। IBJA पुरे देश में सोना चाँदी की कीमत अपडेट करता है। और ये रेट पुरे देश में समान रूप से लागु होते है। आइये जानते है आज क्या रहे है सोना एवं चाँदी के भाव।
आज के ताजा सोना चाँदी भाव
इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से आज 29 मई 2025 को सोना चाँदी की खुरदरा कीमत जारी हो चुकी है। आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 94830 रु प्रति दस ग्राम पर आ चुकी है। जिससे खरीदारी के लिए अच्छा मौका बना हुआ है। वही पर आज 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत 94450 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। 24 कैरेट सोने का लोग अधिकतर उपयोग निवेश के लिहाज से ही करते है और फ़िलहाल इसकी कीमत कम हो चुकी है।
वही पर आभूषण के लिए सर्वाधिक उपयोग 22 कैरेट एवं 18 कैरेट का होता है। आज IBJA के मुताबिक 22k सोने की कीमत 86864 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है। जबकि 18k सोने की कीमत 71123 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहा है। ये दोनों ही शुद्धता वाले सोने का उपयोग देश में सबसे अधिक आभूषण निर्माण में काम आता है। शादी ब्याह और त्योहारी सीजन में इसकी मांग काफी अधिक हो जाती है। जिससे भावो में बदलाव देखने को मिलते है। भारत में सोना चाँदी की खरीदारी के प्रति भावनात्मक जुड़ाव भी काफी अधिक होने के कारण इसकी खपत भी काफी अधिक होती है। जबकि आज 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 55476 रु प्रति दस ग्राम पर चल रही है।
चाँदी की कीमत बढ़ा सकती है परेशानी
चाँदी की कीमत फिर से 1 लाख रु की और बढ़ रही है। आज भी चाँदी की कीमत 97664 रु प्रति किलोग्राम पर आ चुकी है। आपको बता दे की इस साल चाँदी की कीमत एक लाख रु से ऊपर जा चुकी है। ऐसे में फिर से चाँदी की कीमत एक लाख रु से ऊपर चल जाए तो कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी। क्योकि चाँदी की मांग लगातार बढ़ रही है। और त्योहारी सीजन में हो सकता है की चाँदी फिर से एक लाख रु की कीमत में बिक सकती है।