ऑटोमोबाइल

चीन ने बनाई पानी में चलने वाली इलेक्ट्रिक SUV जो 30 मिनट तक पानी पर दौड़ेगी

नई दिल्ली, 13 अप्रैल 2025: चीन की मशहूर कार निर्माता कंपनी BYD ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक कार बनाई है जो आपातकालीन स्थिति में पानी में तैर सकती है। इस कार की खासियत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ये कार 30 मिनट तक पानी में तैर सकती है और पानी में इसकी गति 3KMPH होगी जो की काफी बेहतरीन है। आपको बता दें की ये कार इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है और सोशल मीडिया पर भी इसको लेकर चर्चा हो रही है। आइये इसमें क्या है खास जानते है विस्तार से –

BYD की नई इलेक्ट्रिक SUV जो पानी में तैर सकती है

एक्स पर एक यूजर डॉ. शीतल यादव ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि BYD ने एक ऐसी इलेक्ट्रिक SUV बनाई है, जो आपात स्थिति में 30 मिनट तक पानी में तैर सकती है। इस दौरान कार 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। यह तकनीक बाढ़ जैसी आपदाओं में लोगों की मदद कर सकती है।

एक्स पर शेयर की गई तस्वीर में BYD की यह SUV पानी में आधी डूबी हुई दिखाई दे रही है। कार के पास एक पुल पर कुछ लोग खड़े होकर इसे देख रहे हैं। यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि कंपनी ने अपनी इस खास तकनीक का प्रदर्शन किया है। हालांकि, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसकी उपयोगिता पर सवाल उठाए हैं और इसे महज एक प्रचार स्टंट बताया है।

कैसे काम करती है यह कार

BYD की यह कार यांगवांग U8 मॉडल है, जो एक लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV है। इस कार में खास सिस्टम लगाया गया है, जो बाढ़ की स्थिति में कार की सस्पेंशन को ऊपर उठाता है, इंजन को बंद कर देता है, और खिड़कियों को सील कर देता है। इससे कार पानी में तैरने में सक्षम हो जाती है। यह तकनीक 2023 में पहली बार पेश की गई थी।

BYD का जलवायु परिवर्तन से निपटने का प्रयास

BYD ने इस कार को जलवायु परिवर्तन से होने वाली आपदाओं, जैसे बाढ़, को ध्यान में रखकर डिजाइन किया है। कंपनी का दावा है कि यह कार चरम मौसम की स्थिति में भी सुरक्षित रहेगी। BYD ने 2006 में अपनी इलेक्ट्रिक वाहन रिसर्च इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी और तब से यह लगातार नई तकनीकों पर काम कर रही है।

बाजार में BYD की स्थिति

BYD चीन में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कंपनी है। 2023 से यह चीन में नंबर वन ब्रांड बनी हुई है। 2025 की पहली तिमाही में BYD ने लगभग 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं। कंपनी की यह सफलता इसकी नई और अनोखी तकनीकों का नतीजा है।

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस तकनीक की तारीफ की है, लेकिन कई यूजर्स ने इसकी उपयोगिता पर सवाल भी उठाए हैं। कुछ का कहना है कि 30 मिनट बाद कार में रिसाव हो सकता है, जिससे यह अव्यवहारिक हो सकती है। वहीं, कुछ लोगों ने इसे भविष्य की तकनीक बताकर सराहा है।

BYD की इस नई तकनीक ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में लगातार नए प्रयोग हो रहे हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह तकनीक भविष्य में कितनी कारगर साबित होती है।

Saloni Yadav

प्रकृति के साथ में जुड़ाव रखना आज के समय में बहुत जरुरी है क्योंकि इसी से हम है। इसके रखवालों की मदद करने की जिम्मेदारी ली है तो इसको निभाने में चूक नहीं कर सकती। कृषि विषय से स्नातक की और अब घर रहकर ही किसान के लिए कलम उठाई है। उम्मीद है उनके जीवन में कुछ बदलाव जरुरी आयेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button