Coal India Employees Diwali Bonus: कोल इंडिआ के कर्मचारियों की मौज हो गई। उनको आज से दिवाली का बोनस मिलना शुरू हो जायेगा। पुरे देश में केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशन भोगी इस समय खुशी मना रहे है क्योंकि कल सरकार की तरफ से उनका महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है।

दूसरी और कोल इंडिया के कर्मचारियों के लिए भी बड़ी खबर निकलकर आई है। हालांकि बहुत से कर्मचारी ऐसे भी हैं जिनको दिवाली का बोनस नहीं मिलेगा। देखिये इस आर्टिकल में कोल इंडिया के दिवाली बोनस को लेकर पूरी खबर और लेटेस्ट अपडेट।

कॉल इंडिया के प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों के बोनस का एलान कर दिया गया है जिसमे कहा गया है की कर्मचारियों को जल्द ही उनके दिवाली बोनस का भुगतान कर दिया जायेगा। लेकिन साथ में ये भी कहा गया है की कुछ कर्मचारी ऐसे भी है जिनको दिवाली का बोनस नहीं मिलेगा। प्रबंधन की तरफ से 21 अक्टूबर से या फिर इससे पहले ही सभी कर्मचारियों को दिवाली का बोनस देने के लिए आदेश जारी किये हैं।

कोल इंडिया में हर साल कर्मचारियों को दिवाली बोनस का भुगतान होता है जिसमे केवल बोनस के लिए बनाई गई शर्तों और मानदंडों को पूरा करने वाले कर्मचारियों को ही बोनस दिया जाता है। इसके अलावा बहुत से कर्मचारी ऐसे भी हैं जो प्रक्षिशण पर हैं उनको दिवाली का बोनस नहीं दिया जायेगा।

जिन कर्मचारियों के खिलाफ कंपनी की तरफ से किसी भी प्रकार के ख़राब आचारण के लिए एक्शन लिया गया था उन कर्मचारियों को भी बोनस की लिस्ट से बाहर रखा गया है। कोल इंडिया के योग्य कर्मचारियों को उनके वेतन के साथ में ही दिवाली का बोनस भी जोड़कर दिया जा रहा है इससे कर्मचारियों के खातों में अच्छी ख़ासी रकम आने वाली है।

कोल इंडिया के कर्मचारियों को फिलहाल वेतन संसोधन 11 के अनुसार वेतन दिया जाता है लेकिन इसमें भी बहुत तरह की विसंगतियों के कारन मामला अटका हुआ है। इसका मामला फ़िलहाल जबलपुर हाई कोर्ट में चल रहा है और फैसला आने तक कुछ नहीं कहा जा सकता।

कविता यादव एन एफ एल स्पाइस वेबसाइट पर गैस्ट के रूप...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *