देश में आज सोना चांदी के नए रेट जारी हो चुके है। हमने कल भी बताया था की जैसे जैसे होली नजदीक आएगी सोना चांदी के रेट लगातार तेजी की और बढ़ेंगे। और वैसा ही हो रहा है। आज चांदी में 400 रु की तेजी तो सोना 10 रु तक महंगा हुआ है। देश में चांदी के रेट 74000 रु के पार हो चुके है। फ़िलहाल सराफा बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है

। खरीदारी में तेजी आ रही है। आज 24 कैरेट सोने के रेट 65534 रु प्रति दस ग्राम पर खुला है। जबकि 14 मार्च के दिन ये रेट 65523 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ था। वही पर आज चांदी का रेट 74125 रु प्रति किलोग्राम पर खुला है जो की कल शाम के समय 73781 रु प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

देश में सोने के रेट

आज सोने के रेट की बात करे तो 24 कैरेट सोने 999 शुद्धता के साथ सराफा बाजार में 65534 रु प्रति दस ग्राम बिक रहा है। जबकि आज 23 कैरेट सोना जो की 995 शुद्धता के साथ आता है। ये 65272 रु एवं 22 कैरेट सोना 926 प्योरिटी के साथ 60029 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है। वही पर आज 18 कैरेट सोने का रेट 750 शुद्धता के साथ 49150 रु प्रति दस ग्राम एवं 14 कैरेट सोने का रेट 585 शुद्धता के साथ 38337 रु प्रति दस ग्राम पर बना हुआ है।

  • 24 कैरेट -: 65534 /रु प्रति दस ग्राम
  • 23 कैरेट -: 65272 /रु प्रति दस ग्राम
  • 22 कैरेट -: 60029 /रु प्रति दस ग्राम
  • 18 कैरेट -: 49150 /रु प्रति दस ग्राम
  • 14 कैरेट -: 38337 /रु प्रति दस ग्राम

देश में चांदी का रेट लगातार तेज

आज चांदी के रेट में 400 रु से अधिक की तेजी दर्ज की गई है। पिछले दो से तीन दिनों के दौरान चांदी के रेट में अप्रत्याशित तेजी देखने को मिली है। चांदी सीधे 74 हजार के स्तर को पार कर चुकी है। जबकि कल सुबह के समय चांदी का रेट 73576 रु प्रति किलोग्राम पर था। जो की आज सुबह बढ़कर 74125 रु प्रति किलोग्राम पर आ चूका है।

22 कैरेट की सर्वाधिक मांग

देश में 22 कैरेट सोने की सर्वाधिक मांग होती है। क्योकि इससे आभूषण निर्माण होता है। जबकि 18 कैरेट सोने की मांग भी काफी अधिक होती है। ये भी आभूषण निर्माण में प्रयुक्त होता है। यदि आपको सोना चांदी के आभूषण खरीदने है तो आपको हॉलमार्किंग की जानकारी होना जरुरी है। और सोना केवल हॉलमार्क प्रमाणित दूकान से ही खरीदना सही होता है। बिना हॉलमार्किंग के सोना चांदी खरीदारी करने से आपके साथ ठगी हो सकती है। हॉलमार्क सोना चांदी की शुद्धता का प्रमाण होता है। जो की भारत सरकार की तरफ से पुरे देश में लागु है।

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *