आज ओलावृष्टि एवं बारिश का अलर्ट, जाने मौसम पूर्वानुमान

Written by Vipin Yadav

Published on:

हमें फॉलो करें:

आज हिमालय क्षेत्रों में एक नए पश्चिमी विक्षोभ का असर होने की संभावना है। इसके साथ 20 मार्च को भी दूसरे सिस्टम का असर लगातार आने की संभावना बन रही है। जिसके चलते मौसम में बदलाव होने शुरू होंगे। देश के अलग अलग राज्यों में मौसम में बदलाव के चलते कुछ राज्यों में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की संभावना बानी हुई है। आज 18 मार्च के दौरान आंध्र प्रदेश, तेलगाना छत्तीसगढ़ एवं ओडिसा राज्य में हल्की बारिश होने के आसार बने हुए है। केरल राज्य में भी 18 मार्च के दौरान अलग अलग स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।

रहेगा तेज हवाओ का रुख

18 से 20 मार्च के दौरान स्काई मेट वेदर के मुताबिक पश्चिमी बंगाल के गंगीय क्षेत्र में तेज हवाओ का रुख बन सकता है। जिसके साथ मेघगर्जन एवं वज्रपात के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज की आज सकती है। वही पर आज 18 से 19 मार्च के दौरान मध्य प्रदेश एवं छत्तीगढ़ राज्य में अलग अलग स्थानों पर एवं विदर्भ क्षेत्र में 19 मार्च के दौरान ओलावृष्टि की आशंका है। पश्चिमी बंगाल के गंगीय क्षेत्रों एवं ओड़िसा में 19 मार्च के दौरान ओलावृष्टि होने के आसार बने हुए है।

बारिश की संभावना

19 मार्च से 20 मार्च के दौरान आंध्र प्रदेश में बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी गंगीय बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश, झारखण्ड ओडिसा , छत्तीसगढ़, झारखण्ड , तेलगाना, यनम, तेलगाना में बारिश की गतिविधियों के साथ ओलावृष्टि कुछ स्थानों पर दर्ज की जा सकती है। आगामी 4 दिनों के दौरान पूर्व मध्य एवं आसपास के प्रायद्वीपीय भारत में तेज हवाओ के साथ मेघगर्जन के साथ वज्रपात एवं ओलावृष्टि की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।

19 से 20 मार्च के दौरान पूर्वी भारत में ओडिसा, तेलगाना, पश्चिमी बंगाल , दक्षिणी प्रायद्वीप, जम्मू , हिमाचल प्रदेश में 20 मार्च को नये सिस्टम के चलते बारिश की गतिविधियों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है।

यहाँ मौसम रहेगा शुष्क

राजस्थान, हरियाणा , उत्तर प्रदेश, पंजाब राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।

Vipin Yadav

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment