देश में फ़िलहाल तेज धुप एवं गर्मी लोगो के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। मौसम में लगातार बदलाव जारी है। कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधिया जारी है तो कुछ स्थानों पर मौसम विभाग ने भीषण लू के चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक 19 से 21 अप्रेल के दौरान पश्चिमी बंगाल के गंगीय क्षेत्रों में भीषण उष्ण लहर के चलने की संभावना है।

वही पर झारखण्ड, एवं बिहार राज्य में 18 से 22 अप्रेल के दौरान अलग अलग स्थानों पर लू के चलने की संभावना है। महाराष्ट्र राज्य के मध्यीय क्षेत्रों में 19 अप्रेल यानि की आज अलग अलग स्थानों पर लू के साथ तेज गर्मी लोगो के लिए परीशानी खड़ी कर सकती है।

आंध्र प्रदेश, यनम , तेलगाना, पांडिचेरी, तमिलनाडु में अलग अलग क्षेत्रों में आज उष्ण लहर के चलने की संभावना है। ओडिशा में 18-19 अप्रैल के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भीषण उष्ण लहर तथा 20-21 अप्रैल, 2024 को उष्ण लहर की स्थिति होने की संभावना है।

राजस्थान में आंधी बारिश

राजस्थान राज्य में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते एक बार फिर से अलग अलग संभागो में बारिश एवं आंधी चलने की संभावना है। मौसम एजेंसी skymet weather के मुताबिक 19 अप्रेल को राजस्थान के पूर्वी एवं पश्चिमी हिस्सों में हल्की छुटपुट बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों, दिल्ली , पंजाब एवं हरियाणा राज्य में 19 से 20 अप्रेल के दौरान तेज हवाओ के साथ छिटपुट बूंदाबांदी दर्ज की जा सकती है।

बारिश एवं बर्फबारी की संभावना

दसह के उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, हिमाचल प्रदेश, बलिस्तान क्षेत्र में 19 से 21 अप्रेल के दौरान बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया होने की संभावना है। तेज हवा का रुख बना रह सकता है। हवाओ की रफ़्तार 30 से 40 kmph रह सकती है। केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और आंतरिक कर्नाटक में छिटपुट वर्षा हो सकती है।

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *