हरियाणा सरकार ने की 4% डीए बढ़ोतरी की घोषणा, देखिये कितनी बढ़कर मिलेगी सैलरी

Written by Subham Morya

Published on:

रेवाड़ी: 7th Pay Commission: हरियाणा प्रदेश के कर्मचारियों के लिए बहुत ही बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमे कहा जा रहा है की अब हरियाणा सरकार ने अपने कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी कर दी है। डीए में बढ़ौतरी होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में भारी इजाफा होने वाला है। देखिये हरियाणा सरकार की तरफ से डीए को लेकर क्या कहा गया है।

हरियाणा में बीजेपी की सरकार को पुरे 9 साल हो चुके है और ऐसे में सरकार के 9 साल पुरे होने के उपलक्ष्य में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर की तरफ से मीडिया के एक संबोधन में कहा है की सरकार की तरफ से डीए की बढ़ौतरी हो रही है। अपने संबोधन में मनोहरलाल खट्टर ने अपनी सरकार के कार्यकाल के दौरान किये गए कार्यों की भी चर्चा की गई।

हरियाणा सरकार ने अपने राज्य के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की गई है जिसमे 4 फीसदी की बढ़ौतरी प्रदेश के कर्मचारियों को मिलने वाली है। आपको बता दें की अभी हाल ही में केंद्र सरकार की तरफ से भी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ौतरी की गई थी जिसमे उनका डीए बढ़कर 42 से 46 फीसदी किया गया था।

हरियाणा में कर्मचारियों को डीए का लाभ 1 जुलाई 2023 से बढ़कर दिया जाने वाला है। आपको बता दें की प्रदेश भर के लाखों कर्मचारियों को इसका सीधा सीधा फायदा मिलने वाला है। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार के 9 साल पुरे होने पर मीडिया के सामने इस बात की घोषणा की है।

हरियाणा सरकार ने जो डीए में वृद्धि की घोषणा की है उससे पहले देश के कई राज्यों की सरकारों ने भी अपने राज्यों के कर्मचारियों के लिए डीए में वृद्धि की घोषणा की है। लेकिन सभी राज्यों में 4 फीसदी की बढ़ौतरी की घोषणा नहीं हुई है क्योंकि देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो अपने कर्मचारियों को केवल 3 फीसदी डीए की बढ़ौतरी का लाभ दे रहे है।

हरियाणा प्रदेश की सरकार का दिवाली से ठीक डीए बढ़ौतरी का फैसला कर्मचारियों के लिए बहुत ही लाभकारी सीधा होने वाला है क्योंकि इससे कर्मचारियों को आने वाले समय में मिलने वाली सैलरी में बढ़ौतरी होगी और कर्मचारिओं को लाभ मिलेगा।

Subham Morya

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ हूँ। मैं nflspice.com के साथ में मई 2023 से जुड़ा हुआ हूँ और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहा हूँ। न्यूज़ लेखन एक कला है और सबसे बड़ी बात की न्यूज़ को सही ढंग से समझाना ही सबसे बड़ी कला मानी जाती है और इसी कोशिश में इसको लगातार निखारने का प्रयास कर रहा हूँ।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

Leave a Comment