चंडीगढ़, 4 सितंबर 2025। हरियाणा सरकार ने पंजाब और जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के चलते एक बहुत बड़ा कदम उठाया है और इसके बाद सभी लोग हरियाणा प्रदेश की सरकार की सराहना कर रहे है। आपको बता दें की प्रदेश की सरकार की तरफ से अपने दोनों पड़ौसी राज्यों को 5 - 5 करोड़ की आर्थिक सहायता जारी की है जो की सरकार ने अपने मुख्यमंत्री राहत कोष से जारी की गई है।
आप सभी जानते है की पिछले कई दिनों से जम्मू कश्मीर में और पंजाब में भारी बारिश के बाद से तबाही का मंजर सामने आया है और वहां की सरकार जितनी हो सकते अपने लोगों की मदद कर रही है। ऐसे में पड़ौसी होने के नाते हरियाणा प्रदेश की सरकार ने भी आर्थिक मदद का हाथ आगे बढ़ाया है और दोनों राज्यों को आर्थिक सहायता जारी की है।
इसकी जानकारी प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा करते हुए लिखा है -
"पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से हालात चिंताजनक हैं। हम प्रभावित लोगों के साथ हैं और इस मुश्किल समय में एकजुटता के साथ आगे बढ़ेंगे।"
इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी ने दो पत्र भी साझा किये है जो की उनकी तरफ से पंजाब और जम्मू कश्मीर की सरकार को लिखे गए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की राहत की ये राशि दोनों राज्यों को आरटीजीएस के जरिए भेजी जा चुकी है जिसे वहां की सरकार अपने लोगों के लिए बुनियादी सुविधाओं को पूरा कर सकते है।
[caption id="attachment_205805" align="alignnone" width="1380"]

बाढ़ प्रभावित राज्यों को 10 करोड़ की मदद[/caption]
प्रदेश सरकार ने ये भी कहा है की पड़ौसी होने के नाते अगर आगे भी जरुरत पड़ती है तो हम मदद करने को तैयार है। मुख्य मंत्री जी ने जोर देकर कहा की हरियाणा के साथ साथ में पंजाब और जम्मू कश्मीर एक साथ मिलकर के इस प्राकृतिक आपदा का सामना करेंगे। उन्होंने लोगों से भी अपील की है की हिम्मत ना हारें और सरकार उनके साथ खड़ी है।
[caption id="attachment_205804" align="alignnone" width="1380"]

बाढ़ प्रभावित राज्यों को 10 करोड़ की मदद[/caption]
favorite
Follow us for the latest updates:
shield_lock
Disclaimer:
This post is published by the Website Admin. The information provided is official and reliable.