भारत का दुनिया में बढ़ रहा है दबदबा, बना दुनिया की चौथी बड़ी अर्थवयस्था

नई दिल्ली : भारत उन देशो में शामिल है जो तेज गति के साथ विकास की राह पर चल रहे है। और इसी राह में भारत ने एक और उपलब्धि हासिल कर ली है। भारत पूरी दुनिया में चौथी बड़ी अर्थव्यस्था (India 4th largest economy) बन चूका है। जापान को पीछे छोड़ कर भारत पांचवे से चौथे नंबर पर आ गया है। जो भारत के विकास की दर को भी दर्शाता है। भारत ने पिछले 10 से 15 सालो के दौरान तेजी के साथ अपनी इकॉनमी को बदला है। विकास दर तेजी के साथ रफ़्तार पकड़ रही है। भारत की अर्थवयस्था साल 2025 में 4.19 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है जबकि जापान की 4.18 ट्रिलियन डॉलर तक हो सकती है।
ये देश टॉप पर मौजूद
फ़िलहाल भारत चौथे नंबर पर आ चूका है। पहले नंबर पर अमरीका काबिज है और अमरीका इसलिए काबिज है क्योकि वो कोई देश नहीं बल्कि एक महाद्वीप है। जबकि भारत एशिया महाद्वीप का हिस्सा है। दूसरे नंबर पर चीन और फिर जर्मनी तीसरे नंबर पर काबिज है। और जल्द ही भारत तीसरे नंबर पर भी आ सकता है। क्योकि भारत में इकॉनमी ग्रोथ काफी तेज है। IMF की तरफ से जारी आंकड़ों के हिसाब से देखे तो भारत की अर्थव्यवस्था 2025 में 6.2 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है और ये दुनिया के सभी देशो की तुलना में सबसे तेज है।
तेजी से बढ़ रही है प्रति व्यक्ति आय
भारत में साल 2014 के बाद से लगातार प्रति व्यक्ति आय में सुधार देखने को मिल रहा है। और जिस तेजी से भारत ग्रोथ कर रहा है उसके हिसाब से 2047 तक भारत विकसित देशो की श्रेणी में शामिल हो जायेगा। भारत में साल 2013 से 2014 के दौरान प्रति व्यक्ति आय करीब 1438 डॉलर के करीब थी लेकिन अब साल 2025 में ये करीब 2880 डॉलर के करीब आ चुकी है। और आपको बता दे की भारत की GDP ग्रोथ रेट 2025 में 6.2% और 2026 में 6.3% रहने का अनुमान है और इसके हिसाब से अन्य देशो के मुकाबले देखा जाए तो भारत काफी तेजी के साथ विकसित देश बनने की बढ़ रहा है।