Iran Nuclear Crisis 2026: क्या ईरान के पास आ गए 10 परमाणु बम? 460 किलो यूरेनियम ने दुनिया में मचाया हड़कंप

क्या ईरान परमाणु बम बनाने के बेहद करीब है? इस्फहान की गुप्त सुरंगों में छिपा 460 किलो संवर्धित यूरेनियम अब इजरायल और अमेरिका के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन गया है। जानिए क्या ईरान वाकई दुनिया पर परमाणु हमले की ताकत हासिल कर चुका है या यह सिर्फ कूटनीतिक दबाव का एक हिस्सा है?

  • 460 किलोग्राम संवर्धित यूरेनियम (60% शुद्धता) की मौजूदगी।
  • 10 एटम बम बनाने के लिए पर्याप्त सामग्री का अनुमान।
  • हमलों के बावजूद इस्फहान की सुरंगों में बचा रहा स्टॉक।
  • ओमान की मध्यस्थता में अमेरिका-ईरान के बीच करो या मरो वाला सीन।

Iran Nuclear Crisis 2026: मध्य पूर्व (Middle East) के रेगिस्तानों के नीचे दबी सुरंगों में कुछ ऐसा पक रहा है जिसने दुनिया के शक्ति संतुलन को हिला कर रख दिया है। ताजा अंतरराष्ट्रीय खुफिया रिपोर्टों और IAEA (International Atomic Energy Agency) के संकेतों ने एक डरावनी सच्चाई सामने रखी है जिसमे कहा जा रहा है की ईरान अब उस मुकाम पर है जहां से परमाणु बम (Nuclear Bomb) बनाना सिर्फ चंद हफ्तों की दूरी पर रह गया है।

जून 2025 में हुए इजरायल-अमेरिकी हमलों ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ (Operation Midnight Hammer) का मकसद ईरान के परमाणु दांतों को तोड़ना था लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, ईरान के पास 460 किलोग्राम तक 60% संवर्धित यूरेनियम (Enriched Uranium) का भंडार मौजूद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह भंडार इस्फहान (Isfahan) के उन गहरे भूमिगत टनल कॉम्प्लेक्स में छिपाया गया था, जिन्हें आधुनिक बंकर-बस्टर मिसाइलें भी नहीं भेद सकीं।

वैज्ञानिक भाषा में समझें तो 60% शुद्धता वाला यूरेनियम सीधे तौर पर हथियार (Weapons-grade) नहीं होता, लेकिन यह ‘डायरेक्ट यूज मटेरियल’ (Direct use material) की श्रेणी में आता है।

IAEA के मानकों के अनुसार, यदि ईरान इस स्टॉक को 90% तक रिफाइन (Refine) करने का फैसला करता है, तो उसके पास 10 परमाणु हथियार बनाने के लिए पर्याप्त ईंधन मौजूद है। हालांकि तकनीकी रूप से एक क्रूड डिवाइस (Crude device) यानी कच्चा परमाणु बम तो वह मौजूदा 60% शुद्धता के साथ भी तैयार कर सकता है।

ओमान (Oman) की मध्यस्थता में चल रही पर्दे के पीछे की बातचीत में ईरान ने ‘जीरो स्टॉकपाइलिंग’ (Zero stockpiling) का दांव खेला है। वह अपने भंडार को कम करने या इसे डाउन-ब्लेंड (Down-blend – शुद्धता कम करना) करने का प्रस्ताव दे रहा है लेकिन इसके बदले में वह उन आर्थिक प्रतिबंधों (Sanctions) को पूरी तरह हटाने की मांग कर रहा है जिसने उसकी कमर तोड़ दी है।

अमेरिका और पश्चिमी देश अभी भी इस ईरानी वादे पर भरोसा करने को तैयार नहीं हैं क्योंकि IAEA को नतांज (Natanz) और फोर्डो (Fordow) जैसे संवेदनशील केंद्रों तक पूरी पहुंच (Verification access) नहीं मिल पा रही है।

खतरा सिर्फ बम बनाने का नहीं है बल्कि उस ब्रेकआउट टाइम (Breakout time) का है जो अब घटकर महज कुछ दिन रह गया है। दुनिया इस समय एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां एक छोटी सी रणनीतिक चूक पूरे क्षेत्र को परमाणु युद्ध की आग में झोंक सकती है।

समाप्त

इस श्रेणी की और खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें: दुनिया

Saloni Yadav

सलोनी यादव (Journalist): एक अनुभवी पत्रकार हैं जिन्होंने अपने 10 साल के करियर में कई अलग-अलग विषयों को बखूबी कवर किया है। उन्होंने कई बड़े प्रकाशनों के साथ काम किया है और अब NFL स्पाइस पर अपनी सेवाएँ दे रही हैं। सलोनी यादव हमेशा प्रामाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर जानकारी साझा करती हैं और पाठकों को सही और विश्वसनीय सलाह देती हैं। Contact Email: saloniyadav@nflspice.com Website: nflspice.com
फीडबैक या शिकायत के लिए: newsdesk@nflspice.com

Related Stories