Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » NASA की नई खोज: 3I/ATLAS धूमकेतु, क्या पृथ्वी के लिए खतरा है? या Alien World से आया है?
Posted in

NASA की नई खोज: 3I/ATLAS धूमकेतु, क्या पृथ्वी के लिए खतरा है? या Alien World से आया है?

NASA की तरफ से एक नए धूमकेतु को देखा गया है जिसका नाम 3I/ATLAS रखा गया है। ये पृथ्वी से करीब 42 करोड़ मील (67 करोड़ किलोमीटर) दूर है और इसका आकार 10 से 20 किलोमीटर के बीच बताया जा रहा है। क्या ये आने वाले समय में धरती के लिए खतरा बन सकता है। आइये जानते है –
Interstellar Comet 3I/ATLAS?
Interstellar Comet 3I/ATLAS?

Interstellar Comet 3I/ATLAS: अंतरिक्ष में एक नया मेहमान आया है और यह कोई साधारण धूमकेतू नहीं है बल्कि आने वाले समय में खतरा बनेगा या फिर केवल मेहमान बनकर रहेगा ये आने वाला समय ही बताएगा। नासा ने हाल ही में एक Interstellar Comet की खोज की है जो हमारे सौर मंडल में तेजी से चक्कर लगा रहा है। इसका नाम 3I/ATLAS रखा गया है और यह खोज अंतरिक्ष विज्ञान में नया मोड लेकर आई है।

क्या है Interstellar Comet 3I/ATLAS?

यह धूमकेतू हमारे सौर मंडल के बाहर से आया है और धनु राशि (Sagittarius) की दिशा से सौर मंडल में दाखिल हुआ है। नासा के ATLAS टेलीस्कोप ने 1 जुलाई को चिली में इसकी पहली झलक पकड़ी। यह धूमकेतू अभी पृथ्वी से करीब 42 करोड़ मील (67 करोड़ किलोमीटर) दूर है और इसका आकार 10 से 20 किलोमीटर के बीच बताया जा रहा है। यह 30 अक्टूबर को सूरज के सबसे करीब होगा जब यह मंगल की कक्षा के पास सूरज से 13 करोड़ मील की दूरी पर होगा।

पृथ्वी के लिए खतरा या सिर्फ मेहमान?

नासा का कहना है कि यह Interstellar Comet पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं है। यह हमसे कम से कम 15 करोड़ मील दूर रहेगा यानी हमें चिंता की कोई बात नहीं! वैज्ञानिक इस धूमकेतू की बनावट और खासियतों को समझने के लिए ATLAS और कैलिफोर्निया के Zwicky Transient Facility से मिली तस्वीरों का अध्ययन कर रहे हैं।

क्यों है यह खोज खास?

यह तीसरा मौका है जब नासा ने सौर मंडल में कोई Interstellar Object देखा है। इससे पहले 1I/’Oumuamua और 2I/Borisov ने भी वैज्ञानिकों का ध्यान खींचा था। 3I/ATLAS की खोज से हमें ब्रह्मांड के दूर-दराज के रहस्यों को समझने में मदद मिलेगी। यह खोज अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए किसी रोमांच से कम नहीं है और इससे अंतरिक्ष के कई अलग अलग रहस्यों को खोजने में मदद मिलने वाली है।

सलोनी यादव एक अनुभवी पत्रकार है जिन्होंने अपने 10 साल के कैरियर में कई अलग अलग विषयों को अच्छे से कवर किया है। कई बड़े पब्लिकेशन के साथ काम किया है और अब एनएफएल स्पाइस पर अपनी सेवाएं दे रही है। सलोनी यादव हमेशा प्रमाणिक स्रोतों और अपने अनुभव के आधार पर ही जानकारी साझा करते हैं, जिससे पाठकों को सही और भरोसेमंद सलाह मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *