नई दिल्ली: Kiwi Business Idea – खेत में किसान काफी म्हणत करने के बाद भी ज्यादा बचत नहीं कर पाते और सच तो ये हैं की उनकी पुरे साल की मेहनत भी आसानी के साथ में रिकवर नहीं होती। अब समय आ गया है की किसान भाइयों को अपने खेतों में कुछ नया करना होगा जिससे उनको अच्छा खासा मुनाफा होने लगे। 

आज के आर्टिकल में हम आपको एक इसी खेती के बारे में बताने वाले है  जिसको अगर आपने अपने खेत में कर लिया तो आपको एक ही एकड़ में लखपति बनने से कोई भी नहीं रोक सकता। लेकिन इस खेती के बारे में पहले जानकारी होनी जरुरी है। इसलिए इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें ताकि आपको इसके बारे में पूरी जानकारी हासिल हो सके। 

कौन सी खेती करनी है

आज के समय में कीवी की डिमांड पूरी दुनिया में काफी अधिक बढ़ती जा रही है और ऐसे में कीवी की खेती का बिज़नेस आपको बहुत अधिक लाभ दे सकता है। आज भारत में बहुत से ऐसे राज्य हैं जहां पर कीवी की खेती करने किसान लाखों में कमाई कर रहे है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, नागालैंड, केरल, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय आदि राज्यों में किसानों के द्वारा कीवी की खेती बहुत अधिक की जा रही है। 

कीवी फल भारत का मूल निवासी नहीं और लेकिन फिर भी इस विदेशी फल की खेती भारत में बहुत अधिक होती है। इसका कारण है की अब भारत में विदेशी फलों की डिमांड बढ़ने लगी है। कीवी चाइना का फल है और चीन के लोग इसको चाइनीज करौंदा के नाम से भी बुलाते है। भारत के नागालैंड में कीवी की खेती सबसे अधिक होती है और देश में लगभग हर जगह यहां से सप्लाई की जाती है। 

किसी की खेती में कितना मुनाफा है

कीवी की खेती करके आप आसानी से एक अकड़ में 24 लाख रूपए की कमाई कर सकते है। कीवी बाजार में बहुत महंगे दामों में बिकती है इसलिए कम पैदावार में भी ये किसान भाइयों को काफी अधिक मुनाफा देती है। नागालैंड के अलावा देश के कई राज्यों में इसकी खेती की जा रही है लेकिन उत्पादन के मामले में अभी वे सभी राज्य नागालैंड से काफी पीछे है। 

इसका कारण ये भी है की नागालैंड की जलवायु कीवी की खेती के लिए बहुत ही बेहतरीन है और इसलिए पैदावार भी नागालैंड में अधिक मिलती है। लेकिन देश के दूसरे राज्यों में जलवायु भिन्न होने के कारण किसी की खेती की जा सकती है लेकिन पैदावार उतनी नहीं मिलती जितनी मिलनी चाहिए। 

कीवी की खेती के लिए जलवायु

कीवी की खेती ठन्डे प्रदेशों में की जाती है और यही कारण है की नागालैंड में सबसे अधिक इसकी खेती होती है। नागालैंड की जलवायु काफी बेहतरीन है और कभी भी प्रदेश का तापमान 30 डिग्री के ऊपर नहीं जाता। कीवी की खेती में 30 डिग्री या फिर इससे निचे का तापमान इसकी खेती के लिए बिलकुल सही माना जाता है। 

कीवी के फायदे क्या क्या हैं

कीवी विटामिन का बहुत बड़ा स्त्रोत होता है। एक कीवी 5 संतरा खाने के बराबर होता है। कीवी में इसके साथ ही अन्य 20 तरह के अलग अलग पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है। कीवी के अंदर फाइबर की मात्रा भी बहुत अधिक होती है और कीवी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक छमता बढ़ जाती है। 

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *