नई दिल्लीः केंद्र और राज्य सरकार महिलाओं के लिए नई-नई योजनाएं चला रही हैं। सरकार का उद्देश्य इन योजनाओ से महिलाओं को सामाजिक और आर्थिक रूप से मजबूत करना हैं। राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के लिए लखपति बहन योजना चलाई जा रही हैं। लखपति बहन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की सरकार की महिलाओ को प्रति महीने 10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह सहायता राशि महिलाओं के जीवन में सुधार लाने में काफी बेहतरीन साबित होगी।

लखपति बहन योजना क्या हैं ?

लखपति बहन योजना मध्य्प्रदेश द्वारा चलाई जा रही एक योजना हैं। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी मध्य्प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश की महिलाओ के लिए लखपति बहन योजना की शुरुआत की थी।

पिछले साल भाई दुज के शुभ अवसर पर उन्हें तोफे के रुप में लखपति बहन योजना की शुरुआत की गई थी। राज्य सरकार ने इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को लखपति बनाने का संकल्प लिया था।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा की इस योजना के तहत मेरी बहनो की आमदनी एक साल में एक लाख रुपए तक होनी चाहिए। इसके लिए लखपति बहन योजना के तहत महिलाओ को आर्थिक सहायता दी जाएगी। महिलाओ को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लखपति बहन योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्राप्त करे महिलाए अपने परिवार का पालन पोषण करें सकेगी और खुद का व्यापार करने में सक्षम हो सकेगी।

लखपति बहन योजना में कितना मिलेगा लाभ

इस योजना के अंतर्गत महिलाओ को हर माह 10000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी यानी की इस योजना के तहत महिलाओ को सालाना 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

लखपति बहन योजना की विशेषताएं

  • इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा हर माह महिलाओं को 10000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि दी जाएगी। और सालाना 1 लाख 20 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
  • जो महिलाएं लाड़ली बहना योजना में छूट गया है उन्हें भी इस योजना में शामिल किया जाएगा।
  • इस योजना से महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा करे पाएगी।
  • इस योजना के तहत महिलाएं अपने जीवन स्तर में सुधार ला सकेगी और आत्मनिर्भर बन सकेगी।

लखपति बहन योजना की योग्यता

  • लखपति बहन योजना में आवेदन करने के लिए महिलाएं मध्य्प्रदेश की मूल निवासी हो।
  • इस योजना का लाभ कवेल गरीब परिवार की महिलाओं को ही दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ विधवा, तलाकशुदा महिलाएं भी ले सकती हैं।

लखपति बहन योजना के लिए जरुरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • बैंक पास बुक
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर आदि।

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *