Monsoon : इस बार देश में मानसून को लेकर किसानो को चिंता करने की जरुरत नहीं है क्योकि मानसून अपने निर्धारित समय से काफी पहले ही दस्तक दे रहा है। जिसके कारण केरल समेत आसपास के राज्यों में भारी बारिश की गतिविधिया शुरू हो चुकी है और मानसून काफी तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। पुरे देश में मानसून के अनुकूल परिस्थितिया बनी हुई है। जिससे इस बार मानसून में बारिश की अधिकता रहेगी। अलग अलग राज्यों में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान है। 24 मई के आसपास मानसून की गतिविधिया केरल में शुरू हो चुकी ह। जिससे अच्छी बारिश अलग अलग हिस्सों में दर्ज की जा रही है। इस बार मानसून करीब एक सप्ताह पहले ही आ रहा है।
एक सप्ताह से पहले ही आ चूका है मानसून
इस बार मानसून किसानो के लिए अच्छी खबर लेकर आया है। करीब एक सप्ताह से पहले ही Monsoon की एंट्री भारत में हो चुकी है। जिसके कारण भारी बारिश अलग अलग हिस्सों में शुरू हो चुकी है। आपको बता दे की पिछले 16 वर्षो के दौरान ये पहली बार है जब मानसून अपने निर्धारित समय से एक सप्ताह से भी अधिक पहले आया है। इस बार मानसून को लेकर परिस्थितिया काफी अनुकूल होने के कारण ये काफी तेजी के साथ बढ़ रहा है और भारत में समय से पहले पहुंच चूका है।
कमजोर अलनीनो ने बढ़ाई मानसून की ताकत
अलनीनो मानसून को प्रभावित करने वाले कारण में से एक है लेकिन इस बार अल नीनो कमजोर होने के कारण मानसून को लेकर परिस्थितिया मजबूत हुई है। जिससे मानसून को और तेजी मिली है। इसके साथ दक्षिणी एवं पश्चिमी हवाओ में बदलाव का असर भी नजर आ रहा है। अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी क्षेत्र में समुंद्री तापमान अधिक होने से वाष्पीकरण की दर तेजी से बढ़ने के कारण मानसून को और अधिक ऊर्जा मिल रही है।
कहा तक पंहुचा है मानसून
देश में 24 मई के आसपास मानसून का प्रभाव केरल में शुरू हो चूका है। जिससे अलग अलग हिस्सों में भारी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा रही है। इसका प्रभाव अब धीरे धीरे महाराष्ट्र के अलग अलग हिस्सों में शुरू हो चूका है। इसके साथ साथ तमिलनाडु, कर्नाटक एवं गोवा के अलग अलग हिस्सों में भी इसका प्रभाव शुरू हो चूका है। जिससे भारी बारिश दर्ज की जा रही है। वही पर भारत के उत्तरी राज्यों में मानसून जून के मध्य तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में जून के मध्य या अंतिम सप्ताह तक मानसून का प्रभाव शुरू हो सकता है।