नई दिल्ली: जैसे जैसे विज्ञान आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे कृषि के क्षेत्र में भी काफी तरक्की हो रही है। किसान भाइयों की अब आमदनी बढ़ने लग रही है। किसान भाई अब परपरागत खेती के साथ साथ खेती के दूसरे तरीकों का भी इस्तेमाल करने लगे है। व्यापारिक खेती करने से किसानों की आय बढ़ने लगी है।

आज के इस आर्टिकल में देखिये हम एक ऐसे पेड़ की खेतीके बारे में आपको जानकारी देने जा रहे है जिसकी बुवाई के बाद आपको ज्यादा म्हणत भी नहीं करनी पड़ती और आपको 12 साल में एक करोड़ रूपए की कमाई होती है। एक एकड़ में किसान भाइयों को केवल 100 पेड़ लगाने होते है और उनकी ठीक से देखभाल शुरुआत में ही करनी होती है।

पेड़ जब बड़े होने लगते है तो उनको ज्यादा देखभाल की जरुरत नहीं होती है। इसलिए देखिये इस आर्टिकल में और लगाइये अपने खेतों में ये पेड़ ताकि बढ़ सकते आपकी आमदनी। इस तरफ से मौके सभी किसान अपने जीवन में लेकर नहीं आते है और जो किसान इन मौकों का लाभ उठाते है वे किसान मोटा पैसा भी कमाई करते है।

आप किसान है और आपके पास अगर एक एकड़ जमीन है तो फिर आप अपने इस खेत में महोगनी की खेती करें। इस खेत में आप महोगनी के पेड़ लगा दीजिये। लेकिन इससे पहले आपको ये तय करना होगा की आप धैर्य रख सकते है या नहीं। क्योंकि महोगनी की खेती (Mahogany Cultivation) में आपको 12 साल तक धैर्य रखना होगा लेकिन उसके बाद ये महोगनी ही आपको करोड़पति बनाएगी। देखिये कैसे और क्या क्या करना होगा आपको महोगनी की खेती के लिए।

महोगनी का पेड़ लगाने के फायदे

Mahogany Cultivation: महोगनी बहुत काम की चीज है और जिसने भी इसकी खेती की वो मालामाल हुआ है। महोगनी को बहुत तरफ की दवाओं को बनाने में भी इस्तेमाल किया जाता है। महोगनी के इस्तेमाल से कैंसर की भी दवाई तैयार की जाती है। कैंसर, ब्लड प्रेशर, अस्थमा, सर्दी और मधुमेह सहित और भी कई प्रकार के रोगों के खिलाफ भी महोगनी प्रभावी है। इसके अलावा आपको बता दें की महोगनी के पेड़ जिस भी इलाके में लगाए जाते है उस इलाके में मच्छरों की संख्या कम हो जाती है।

12 साल तक करना होगा इन्तजार

Mahogany Cultivation: महोगनी की खेती को एक लम्बे समय अवधी की खेती के रूप में जाना जाता है क्योंकि महोगनी के पेड़ लगाने के बाद तैयार होने में 12 साल का समय लगता है। अगर आपके पास एक एकड़ जमीन है तो उसमे 110 से 120 महोगनी के पेड़ (Mahogany Tree) लगाए जा सकते है। एक एकड़ में महोगनी के पेड़ (Mahogany Tree) लगाने में किसानो का लगभग 50 हजार रुपये का खर्चा आता है। आपको बता दें की महोगनी के पेड़ की लकड़ी के साथ साथ उसके बीज और पत्ते भी काम में आते है।

महोगनी के पेड़ के बीज की कीमत बाजार में लगभग 1000 रुपये प्रति किलोग्राम होती है और इसके पत्ते को भी ऐसी तरह से ऊँचे दामों पर बेचा जाता है। महोगनी के एक पेड़ में लगभग 45 क्यूबिक लकड़ी मिल जाती है और इसकी लकड़ी बाजार में लगभग 2500 रुपये प्रति क्यूबिक के हिसाब से बिकती है। इसके हिसाब से आप खुद इस बात का अंदाजा लग सकते है की एक पेड़ (Mahogany Tree) आपको कितनी कमाई करके देगा। और अगर आपके 100 पेड़ भी एक एकड़ जमीन में तैयार हो जाते है तो आपको 12 साल में लगभग 1 करोड़ 12 लाख रुपये की कमी होती है।

महोगनी की कीमत कैसे तय होती है

Mahogany Cultivation: महोगनी के पेड़ की कीमत उसकी लकड़ी के रंग से तय की जाती है। लकड़ी का रंग अगर लाल है तो उसकी कीमत और भी अधिक होती है और अगर लकड़ी का रंग भूरा है तो उसकी कीमत कम होती है। ज्यादातर केस में महोगनी के पेड़ की लकड़ी का रंग लाल ही देखा गया है। इसके अलावा आपको ये भी बता दें की महोगनी की खेती में आपको पानी भी ज्यादा नहीं देना पड़ता है। महोगनी के पेड़ों की ये भी एक खासियत होती है की ये कम पानी वाले इलाकों में भी अच्छे खासे तैयार हो जाते है। इसके अलावा तापमान का असर भी महोगनी पर ज्यादा प्रभाव नहीं डाल पाता और महोगनी का पेड़ 50 डिग्री का तापमान भी आसानी से झेल जाता है।

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *