आम जनता को मिली राहत, पेट्रोल डीजल रेट जारी, जाने कितने बदले देश में ईंधन आयल के रेट

Written by Vipin Yadav

Published on:

Petrol Diesel Price : देश में पेट्रोल डीजल के रेट जारी हो चुके है। आज 24 मई 2024 को आम जनता के लिए राहत भरी खबर ये है की पेट्रोल डीजल के रेट स्थिर बने हुए है। कोई ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालाँकि विदेशी बाजारों में क्रूड आयल के रेट में लगातार तेजी मंदी का माहौल बना हुआ है। जो बाजारों में स्थिरता की संभावना को कम कर रहा है।

आज इंटरनेशनल स्तर पर WTI क्रूड आयल रेट 76.87 डॉलर प्रति बैरल पर आ चूका है। जबकि ब्रेंट क्रूड आयल रेट 81.39 डॉलर प्रति बैरल पर आ चूका है। लेकिन इसका प्रभाव देश में पेट्रोल डीजल के रेट पर देखने को नहीं मिला है। देश में पेट्रोल डीजल के रेट स्थिर चल रहे है।

देश की मेट्रो सिटी में पेट्रोल डीजल रेट

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल रेट स्थिर बना हुआ है। आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल रेट 94.72 रु एवं डीजल रेट 87.62 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है। लेकिन चेन्नई में पेट्रोल डीजल रेट में बदलाव हुआ है। आज चेन्नई में पेट्रोल में 23 पैसे की तेजी के साथ रेट 100.75 रु एवं डीजल रेट 92.34 रु प्रति लीटर पर आ चूका है। वही पर मुंबई में पेट्रोल रेट 104.21 रु एवं डीजल रेट 92.15 रु प्रति लीटर एवं कोलकाता में पेट्रोल रेट 103.94 रु एवं डीजल रेट 90.76 रु प्रति लीटर पर बना हुआ है।

देश के अन्य शहरों में पेट्रोल डीजल रेट

अहमदाबाद में पेट्रोल 94.50 रु एवं डीजल 90.17 रु
आगरा में पेट्रोल 94.51 रु एवं डीजल 87.57 रु
अकोला में पेट्रोल 104.05 रु एवं डीजल 90.62 रु
अजमेर में पेट्रोल 104.87 रु एवं डीजल 90.34 रु
अलीगढ में पेट्रोल 94.77 रु एवं डीजल 87.87 रु
बिहार में पेट्रोल 107.12 रु एवं डीजल 93.84 रु
चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.24 रु एवं डीजल 82.40 रु
गोवा में पेट्रोल 95.40 रु एवं डीजल 87.96 रु
आसाम में पेट्रोल 96.59 रु एवं डीजल 88.82 रु

SMS से जान सकते है पेट्रोल डीजल रेट

देश में पेट्रोल डीजल के रेट फ़ोन से जानने की सुविधा पेट्रोल डीजल कंपनी की तरफ से दी जाती है। इसमें आपको अपने शहर के RSP कोड को 9224992249 नंबर पर SMS करना होता है। इसके बाद आपके पास रोजाना पेट्रोल डीजल के अपडेट रेट की जानकारी आ जाती है। RSP कोड की जानकारी IOCL की वेबसाइट या फिर नजदीकी पेट्रोल पंप से ले सकते है।

Vipin Yadav

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel