पेट्रोल डीजल रेट में हुआ है बदलाव, पेट्रोल पंप पर जाने से पहले देखे आज के रेट

Petrol Diesel Price

Petrol Diesel Price : देश में सुबह के 6 बजे पेट्रोल डीजल के भाव में बदलाव हो चूका है। अगर आप पेट्रोल या डीजल लेने पेट्रोल पंप जा रहे है तो आपको पहले पेट्रोल डीजल के रेट हम यही पर बता दे रहे है। लेकिन उससे पहले आपको बता दे की क्रूड आयल के रेट में भी लगातार गिरावट जारी है। अंतरास्ट्रीय स्तर पर 10 से 12 प्रतिशत तक की गिरावट अब तक दर्ज हो चुकी है। फ़िलहाल WTI क्रूड आयल का रेट मार्किट में लगभग $62.83 प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड आयल की कीमत लगभग $66.10 प्रति बैरल पर चल रही है।

अमरीकन नीतियों एवं अलग अलग देशो में चल रहे तनाव के बीच रणनैतिक रूप से लगने वाले प्रतिबंधों का प्रभाव भी क्रूड आयल की सप्लाई एवं प्रोडक्शन पर हुआ है। कई देश ऐसे है जो USA के खिलाफ चल रहे है तो उन पर कई तरह के व्यापारिक प्रतिबंध USA लगाता रहा है। साथ में सहयोगी देशो से क्रूड आयल न खरीदने की धमकिया भी देता रहा है। जिसका असर क्रूड आयल के रेट पर हो रहा है। जिससे इसके दामों में धीरे धीरे बदलाव हो रहे है। लेकिन फ़िलहाल भारत में पेट्रोल डीजल रेट स्थिर है आइये जानते है आज का Petrol Diesel Rate

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत

देश की राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.77 रु प्रति लीटर पर स्थिर बनी हुई है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि डीजल की कीमत 3 पैसे सस्ता हुआ है। जिसके बाद कीमत 87.67 रु प्रति लीटर पर चल रही है।
वही पर आज चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 43 पैसे तक एवं डीजल की कीमत में 42 पैस३े की कटौती हुई है। इससे पेट्रोल की कीमत 101.23 रु प्रति लीटर एवं डीजल की कीमत 92.81 रु प्रति लीटर पर आ चुकी है।
बॉलीवुड महानगरी मुंबई में भी पेट्रोल डीजल की कीमत बिना किसी बदलाव के स्थिर है। आज मुंबई शहर में पेट्रोल 103.50 रु एवं डीजल की कीमत 90.03 रु प्रति लीटर पर चल रही है। महाराष्ट्र के अन्य शहरों में भी पेट्रोल डीजल की कीमत में कोई ख़ास तेजी दर्ज नहीं हुई है।
कोलकाता शहर में आज पेट्रोल की कीमत 105.41 रु प्रति लीटर एवं डीजल की कीमत 92.02 रु प्रति लीटर पर चल रही है। देश के प्रमुख बड़े शहरों में पेट्रोल डीजल की कीमत में चेन्नई में स्थानीय टेक्स के कारण मामूली बदलाव हुआ है।

देश के राज्यों में पेट्रोल डीजल की कीमत

  • असम में पेट्रोल - 99.70 रु एवं डीजल की कीमत 90.91 रु
  • बिहार में पेट्रोल - 106.94 रु एवं डीजल की कीमत 93.20 रु
  • उत्तर प्रदेश में पेट्रोल - 95.55 रु एवं डीजल की कीमत 88.72 रु
  • मध्य प्रदेश में पेट्रोल - 106.60 रु एवं डीजल की कीमत 91.95 रु
  • हरियाणा में पेट्रोल - 95.64 रु एवं डीजल की कीमत 88.46 रु
  • राजस्थान में पेट्रोल - 106.18 रु एवं डीजल की कीमत 91.53 रु
  • झारखण्ड में पेट्रोल - 99.16 रु एवं डीजल की कीमत 89.55 रु

घर बैठे जानना चाहते है पेट्रोल डीजल रेट

अगर आपको घर बैठे रोजाना अपने एरिया के पेट्रोल डीजल की फ्रेश कीमते जाननी है तो इसके लिए आपको अपने क्षेत्र के RSP कोड की जानकारी होनी जरुरी है। और ये जानकारी आप अपने नजदीकी पेट्रोल पंप या फिर IOCL की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये भी ले सकते है। और इस RSP कोड को आपको 92249 92249 फ़ोन नंबर पर भेजना है। इसके बाद रोजाना सुबह के समय आपको फ्रेश पेट्रोल डीजल की कीमत SMS के जरिये फ़ोन पर मिलने लगेगी।