नई दिल्ली: विवेक बिंद्रा का नाम कौन नहीं जानता। विवेक बिंद्रा एक मोटिवेशनल स्पीकर हैं जो छात्रों को और बिज़नेसमैन लोगों को मोटीवेट करने का काम करते हैं। विवेक बिंद्रा को सोशल मीडिया पर करोड़ों लोग फॉलो करते है। विवेक बिंद्रा ने अपनी नई नवेली पत्नी के साथ में मारपीट की और पिटाई के कारण उनकी पत्नी के कान का पर्दा भी फट गया है।

विवेक बिंद्रा और उनकी पत्नी यानिका की शादी अभी हाल ही में 6 दिसंबर 2023 को ही हुई थी और बताया जा रहा है की शादी के तुरंत बाद ही विवेक अपनी पत्नी को कमरे में लेकर गया और उसके साथ में मारपीट की। यानिका के भाई वैभव की तरफ से नॉएडा में विवेक बिंद्रा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई गई है। पुलिस के अधिकारीयों ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक विवेक बिंद्रा की गिरफ़्तारी नहीं की गई है।

शादी के तुरंत बाद मारपीट

विवेक बिंद्रा नॉएडा के सेक्टर 94 में रहते है और शिकायत में उनके साले वैभव ने कहा है की विवेक बिंद्रा की तरफ से उनकी बहन के साथ में गली गलौच और मारपीट की गई है। एफआईआर में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार शादी के कुछ घंटों बाद विवेक बिंद्रा कथित तौर पर यानिका को एक कमरे के अंदर लेकर गए और विवेक ने उन्हें गालियां दीं तथा उनके बाल खींचे। उसके बाद विवेक ने यानिका के साथ में मारपीट भी की है।

कान का पर्दा फटा

विवेक बिंद्रा की मार के कारण उनकी पत्नी के कान का अरड़ा फट चूका है और उनको सुनाई ठीक से नहीं दे रहा है। इसके बाद यानिका को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है की विवेक बिंद्रा ने अपनी पत्नी का फ़ोन भी तोड़ दिया है। आपको बता दें की ये कोई पहला मामला नहीं है जब विवेक बिंद्रा का नाम विवादों से जुड़ा हो। इससे पहले भी कई बार वे विवादों में फंस चुके हैं।

संदीप माहेश्वरी के साथ में भी विवेक बिंद्रा का विवाद हो चूका है जिसमे संदीप माहेश्वरी ने विवेक बिंद्रा पर आरोप लगाया था की उनके द्वारा मल्टी-लेवल मार्केटिंग का कोर्स चलाया जा रहा है जिसमे उन्होंने छात्रों को बिजनेस सिखाने के लिए बड़ी रकम वसूल की है। संदीप माहेश्वरी के वीडियो के अनुसार विवेक बिंद्रा ने छात्रों से करीब 500 करोड़ रूपए की बड़ी राशि जुटा ली थी।

दुनिया को देते हैं ज्ञान

आपको बता दें की विदेक बिंद्रा एक मोटिवेशनल स्पीकर है और पूरी दुनिया को मोटीवेट करने का काम वे कई सालों से करते आ रहे है। विवेक बिंद्रा बड़ा बिज़नेस प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी के CEO भी हैं। सोशल मीडिया पर इस समय लोगों के कई तरफ से कमेंट विवेक बिंद्रा का पत्नी के साथ मारपीट करने को लेकर आ रहे है जिनमे कहा जा रहा है की दुनिया को ज्ञान देते हैं और अपने घर में मारपिटाई करते हैं। इनको शर्म नहीं आ रही ऐसा करते हुए।

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *