गरज चमक के साथ भारी बारिश, जाने मौसम पूर्वानुमान

Written by Vipin Yadav

Published on:

हमें फॉलो करें:

Weather Update : देश में मौसम में बदलाव शुरू हो चुके है। कुछ स्थानों पर तापमान में तेजी नजर आ रही है। तो कुछ स्थानों पर तेज हवाओ के साथ बारिश के आसार बने हुए है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश राज्यों में मौसम शुष्क होने के साथ साथ तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगती है। दिनभर तेज धुप होने लगी है।

वही पर पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते हिमालय क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना है। 20 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में नए सिस्टम का प्रभाव देखने को मिल सकता है। झारखण्ड, ओडिसा, तेलगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में अलग अलग स्थानों पर 19 से 20 मार्च के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की तो कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना बन रही है।

पूर्वी मध्य भारत में अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

19 से 20 मार्च के दौरान भारत के पूर्वी मध्य एवं प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में अंधड़, मेघगर्जन के साथ बारिश एवं ओलावृष्टि की संभावना है। आज पूर्वी मध्य एवं प्रायद्वीपीय भारत में बारिश एवं तेज हवाओ के रुख बना रह सकता है। वही पर 20 मार्च के दौरान तेलगाना, आंध्र प्रदेश यमन में अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। जबकि झारखण्ड , छतीशगढ एवं गंगीय पश्चिमी बंगाल राज्य के कई हिस्सों में आज मध्यम भारी बारिश होने की संभावना है। मराठवाड़ा, विदर्भ, छतीशगढ में अलग अलग स्थानों पर आज ओलावृष्टि होने की संभावना है।

झारखण्ड में बारिश की संभावना

21 से 22 मार्च के दौरान झारखंड राज्य के खूंटी, रांची, ईस्ट सिंघभूम, सराईकेला में हवाओ के साथ मेघगर्जन, 20 से 21 मार्च के दौरान पलामू, गरवा, गिरिडीह, चतरा, देवघर, रांची , बोकारो, धनबाद, गुमला, लाधारदागा, लातेहार , हजारीबाग, खूंटी, सिमडेगा, सिंघभूम में अलग अलग स्थानों पर तेज हवाओ के साथ थंडर स्ट्रोम की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।

वही पर आज वेस्ट सिंघभुम , खूंटी, सिमडेगा, गुमला, सराईकेला , लाधारदागा में अलग अलग स्थानों पर हवाओ का रुख 50 से 60kmph रह सकता है। साथ में भारी बारिश कुछ स्थानों पर होने के आसार है। जबकि आज चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार, हजारीबाग, रांची, कोडरमा, गिरडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद में अलग अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवाओ का रुख बना रह सकता है।

बिहार में मौसम

19 से 20 मार्च के दौरान बिहार के बक्सर, भोजपुर, पटना, लख्सराय, बेगूसराय, भबुआ, औरंगाबाद, नवादा, गया, अरवल, बांका, जमुई, शाजापुर, खगरिया, शेखपुरा, पटना में गरज चमक के साथ तेज हवाओ का रुख बना रह सकता है। वही पर 20 से 21 मार्च के दौरान बिहार के अधितर हिस्सों चम्पारण वेस्ट एवं ईस्ट भाग , मधुबनी, सीतामढ़ी, सरन, वैशाली, औरंगाबाद, गया, रोहतास, भभुआ, पटना, भोजपुर, बक्सर, बांका, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, किशनगंज, सुपौल, अररिया सहित अन्य कुछ क्षेत्रों में गरज चमक के साथ तेज हवाओ का रुख बना रह सकता है। वही पर 21 से 22 मार्च के दौरान बेगूसराय, पटना, गया, नवादा, जमुई, बांका, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, खगरिया , मुंगेर, लख्सराय, शेखपुरा में अलग अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ मेघगर्जन की संभावना है

Vipin Yadav

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment