किसानो के लिए अलर्ट, जल्द करे गेहू की कटाई, मौसम में बदलाव की संभावना

Written by Vipin Yadav

Published on:

हमें फॉलो करें:

रबी फसल की कटाई का सीजन चल रहा है। और ऐसे में किसानो की परेशानी मौसम बढ़ा सकता है। गेहू की कटाई शुरू हो चुकी है। लेकिन मध्य प्रदेश, हरियाणा सहित देश के अन्य कई राज्यों में 12 से 13 अप्रेल के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना बन रही है। ऐसे में जिन किसानो की गेहू की फसल खेतो में खड़ी है उनको जल्द से जल्द कटाई का कार्य पूर्ण कर लेना चाहिए।

मध्य प्रदेश राज्य में अलग अलग स्थानों पर मौसम में बदलाव के साथ ओलावृष्टि के आसार बन रहे है। आज 12 अप्रेल के दिन मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओ का रुख बना रह सकता है। इसके साथ ही बादल के छाए रहने की संभावना है। जबकि 13 अप्रेल के दौरान अलग अलग स्थान पर आंधी बारिश एवं ओलावृष्टि होने की संभावना है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर, पंजाब , हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ एवं राजस्थान राज्य में अलग अलग स्थानों पर 12 से 13 अप्रेल के दौरान मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान राज्य में बारिश की संभावना

राजस्थान राज्य में भी आज एवं कल कई स्थानों पर बारिश की संभावना बनी हुई है। भरतपुर, धौलपुर, करोली, सवाईमाधोपुर , टोंक, बूंदी, कोटा, चूरू, सीकर, सिरोही, प्रतापगढ़, झालावाड़, जिले में अलग अलग स्थान पर तेज हवाओ के साथ बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। जबकि 13 से 14 अप्रेल के दौरान राजस्थान के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। राजस्थान के जैसलमेर, गंगानगर, चूरू, जोधपुर सहित अन्य कई जिलों में तेज हवाओ के साथ बारिश की संभावना है। हवाओ की रफ़्तार 50 से 60 kmph तक रहने की संभावना है। जबकि कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है । वही पर आज पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के चलते भारत के उत्तर पश्चिमी हिस्सों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। राजस्थान के दक्षिण पूर्वी हिस्सों में एक चक्रवातीय हवाओ का क्षेत्र बना हुआ है।

बर्फ़बारी एवं आंधी की संभावना

मौसम एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक 13 से 14 अप्रेल के दौरान हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में अलग अलग स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश एवं तेज हवाओ की संभावना है। जबकि 12 अप्रेल के दौरान हिमालय के पश्चिमी हिस्सों में बारिश एवं बर्फबारी की संभावना बन रही है। राजस्थान में धूलभरी आंधी के साथ कुछ स्थानों पर 12 से 15 अप्रेल बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। इसके साथ ही केरल, आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों, तमिलनाडु, तेलगाना में अलग अलग स्थानों पर तेज हवाओ के साथ बारिश की गतिविधिया हो सकती है ।

Vipin Yadav

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment