फिर बरसेंगे बदरा, भारी बारिश की संभावना, जाने मौसम पूर्वानुमान

Written by Vipin Yadav

Published on:

हमें फॉलो करें:

एक तरफ कड़ाके की गर्मी ने लोगो का जीवन कठिन बना दिया है । लेकिन देश के कुछ राज्यों में एक बार फिर से बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलने वाली है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा राज्य में 5 से 6 मई के दौरान अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि बिहार, ओडिसा, मराठवाड़ा, गुजरात, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र, तेलगाना , राजस्थान कर्णाटक में तेज गर्मी एवं लू की संभावना बनी हुई है।

राजस्थान में लू का अलर्ट

राजस्थान राज्य में आगामी दो से तीन दिनों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है । फ़िलहाल बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। जोधपुर एवं बीकानेर संभाग में 43-45 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। वही पर जोधपुर बीकानेर संभाग में लू के चलने की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटो के दौरान भी राजस्थान के बीकानेर संभाग में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाड़मेर में सर्वाधिक तापमान 40 डिग्री तक दर्ज किया गया है।

बिहार में लू का अलर्ट जारी

बिहार राज्य में भीषण गर्मी एवं लू के चलने की संभावना बनी हुई है। तेज गर्मी से फ़िलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। बिहार राज्य के सुपौल एवं अररिया क्षेत्र में उष्ण लहर के चलने की संभावना है। अन्य स्थानों पर तेज गर्मी लोगो की परेशानी बढ़ा सकती है। वही पर पश्चिमी बंगाल , यनम, तेलगाना, केरल, कर्नाटक के आंतरिक भाग में भीषण गर्मी एवं उष्ण लहर के चलने की संभावना है।

4 से 5 मई के दौरान इन राज्यों में अलग अलग स्थानों पर तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्म लू के चलने से लोगो को परेशानी हो सकती है। सौराष्ट्र और कच्छ, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल व उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर 06 मई, 2024 को उष्ण लहर की संभावना है।

रखे ये सावधानी

गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए सावधान रहने की जरुरत है। शरीर में पानी की कमी न होने दे ताकि निर्जलीकरण की समस्या ना हो। तेज धुप में बाहर न निकले। भीषण गर्मी के दौरान खाली पेट घर से बाहर न निकले। हरी सब्जियों का अधिक सेवन करे। समय समय पर तरल युक्त पदार्थ का सेवन करना अच्छा रहेगा। बाजारों में मिलने वाले फ़ास्टफ़ूड से दूर रहने में भलाई है। इस मौसम में खरबूज, तरबूज, ककड़ी , टमाटर आदि का सेवन अधिक करे। इससे शरीर में पानी की कमी दूर होती है।

Vipin Yadav

विपिन यादव पिछले 5 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ है। nflspice.com के साथ में अप्रैल 2023 से इनकी यात्रा शुरू हुई है और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहे हैं। इन्होने बिज़नेस, कृषि, ऑटो और गैजेट बीट में काफी अनुभव प्राप्त किया है जिसको अब ये आपके साथ में शेयर करते हैं। इसके अलावा मंडियों से आने वाले रोजाना के भावों पर भी इनकी पकड़ काफी अच्छी है।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel