Haryana Weather Update: हरियाणा के 13 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, 50 KM/H तक चल सकती है धूलभरी हवाएं

हरियाणा में बारिश थमने के बाद गर्मी और उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने 20 से 22 जून तक कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की संभावना जताई गई है।

ADVERTISEMENT
Written By Vinod Yadav
20 Jun 2026, 10:27 AM IST

Haryana Weather Update: हरियाणा में शुक्रवार को बारिश नहीं होने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि वातावरण में नमी बढ़ने से परेशानी और अधिक महसूस हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राहत की संभावना जताई है और कई जिलों में बारिश व तेज आंधी को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है।

ADVERTISEMENT

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसी बदलाव को देखते हुए 20 जून से 22 जून तक कई इलाकों में गरज-चमक, धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है।

आज इन जिलों में आंधी और बारिश के आसार

विभाग के मुताबिक शनिवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ जिलों में मौसम अचानक करवट ले सकता है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

इसके साथ ही गरज-चमक (Thunderstorm) और कहीं-कहीं बारिश की फुहारें पड़ने का भी अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

21 जून को और बढ़ सकती है बारिश की गतिविधियां

मौसम विभाग का कहना है कि 21 जून को बारिश की संभावना और अधिक रहेगी। इस दौरान प्रदेश के 13 जिलों में मौसम सक्रिय रहने का अनुमान है।

इन जिलों में सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, पलवल और फरीदाबाद शामिल हैं। यहां तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बारिश नहीं होने से बढ़ा तापमान

शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश नहीं हुई जिसके कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। गर्मी के साथ उमस बढ़ने से लोगों को असहज मौसम का सामना करना पड़ा।

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में होने वाली बारिश और आंधी से तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है और लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

TruLY Score by NFLSpice News
Rating: 3

Trust Score 3 – Believable; Needs Further Research | On a Trust Scale of 0-5 this article has scored 3 on NFLSpice News. This article appears believable but may need additional verification. It is based on reporting from news websites or verified journalists (India Meteorological Department (IMD)), but lacks supporting official confirmation. Readers are advised to continue to follow up for updates.

ABOUT THE AUTHOR

पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता और न्यूज़ मीडिया से जुड़ा हूं और हरियाणा की जमीनी खबरों के साथ साथ व्यापार जगत की महत्वपूर्ण गतिविधियों को पाठकों तक पहुंचाने का का ...Read More