कृषि

गेंहू भाव में नरमी, देखे आज मंडियों में क्या रहे है गेहू के भाव

Mandi bhav : देश के सभी राज्यों में धीरे धीरे गेंहू की बढ़ती कीमतों पर लगाम लग रही है। वही पर मंडियों में गेहूं की आवक लगातार जारी है। जिससे गेहूं अब MSP दर के करीब आ चुके है। जबकि कुछ मंडियों में गेहूं की कीमत MSP से निचे आ चुकी है। आवक की बात करे तो आज गुजरात राज्य की मंडियों में 3169 टन के करीब आवक गेहूं की हो चुकी है। वही पर आज उत्तर प्रदेश की मंडियों में 69326 टन गेहूं की आवक आज हो चुकी है। पंजाब राज्य की मंडियों में आज गेहूं की आवक करीब 59982 टन के करीब हो चुकी है। मध्य प्रदेश की मंडियों में गेहूं की आवक में कमी आई है। आज प्रदेश की मंडियों में 12142 टन गेहूं की आवक दर्ज हो चुकी है। उत्तराखंड की मंडियों में 2820 टन एवं हरियाणा की मंडियों में 5135 टन गेहूं की आवक आज दर्ज हो चुकी है।

देश की मंडियों में कम हो रहे है गेहूं के दाम

मार्च से अप्रेल माह के दौरान बम्पर गेहूं की आवक देश की अलग अलग मंडियों में हो रही है। जिससे गेहूं की कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है। केंद्र सरकार ने गेहूं के लिए MSP दर 2425 तय किया गया है। और कुछ मंडियों में गेहूं की कीमत इससे भी निचे आ चुकी है। आज देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं की कीमत क्या रही है आइये जानते है।

देश की प्रमुख मंडियों में गेहूं दारा की कीमत

आज अररिया मंडी में गेहूं दारा की कीमत 2350 – 2550 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है। आज आगरा मंडी में गेहूं की कीमत 2425 रु से 2540 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है। जबकि प्रयागराज मंडी में गेहूं की कीमत आज 2410 – 2480 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है। जबकि जालौन मंडी में गेहूं का भाव 2425 – 2435 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है। आज अलीगढ मंडी में गेहूं की कीमत 2400 – 2500 रु प्रति क्विंटल, बदायूं मंडी में गेहूं की कीमत 2440 – 2460 रु प्रति क्विंटल का चल रहा है।

रायबरेली मंडी में आज गेहूं की कीमत 2425 – 2450 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है। आजमगढ़ मंडी में गेहूं की कीमत आज 2400 – 2500 रु प्रति क्विंटल, बलिया मंडी में गेहूं दारा की कीमत 2415 – 2445 रु प्रति क्विंटल, बागपत मंडी में गेहूं की कीमत आज 2430 – 2500 रु प्रति क्विंटल का रहा है। जबकि बस्ती मंडी में गेहूं की कीमत आज 2400 – 2520 रु प्रति क्विंटल का रहा है।

गेहूं मिल गुणवत्त्ता भाव

आज उज्जैन मंडी में गेहूं की कीमत 2258 रु एवं उदयपुरा मंडी में गेहूं का भाव आज 2475 रु प्रति क्विंटल का रहा है। वही पर आज थांदला मंडी में गेहूं की कीमत 2535 रु प्रति किवंटल, सिराली मंडी में गेहूं की कीमत 2425 – 2500 रु प्रति किवंटल का भाव रहा है आज श्यामपुर मंडी में 2423 रु प्रति क्विंटल का भाव रहा है। शिवपुरी मंडी में आज 2300 रु का भाव मिल गुणवव्ता गेहूं का भाव रहा है। जबकि शाहपुरा जबलपुर मंडी में गेहूं का भाव आज 2318 रु प्रति क्विंटल का रहा है। अलीराज पुर मंडी में गेहूं की कीमत आज 2400 – 2450 रु प्रति क्विंटल का रहा है।

Manoj kumar

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button