Health

समय पर भोजन करने से मिलते है गजब के फायदे, पेट रहता है सही, दिन भर रहती है ताजगी

समय के हिसाब से जो के मुताबिक जो कार्य होते है उनका अलग ही लाभ मिलता है। लेकिन समय के मुताबिक कार्य नहीं करते है तो वो आगे चलकर कई बड़ी परेशानी खड़ी करता है। ऐसा ही हमारे जीवन में भी होता है। सही समय पर स्वास्थय का ध्यान रखने, जीवन में शुद्ध भोजन, पूर्ण नींद एवं उचित समय पर भोजन करने से जीवन में कई प्रकार की दिक्क्तों से बचा जा सकता है। वही पर बड़े बुजुर्गो ने भी कहा है। की भोजन समय के हिसाब से करना फायदेमंद होता है। यदि भोजन समय पर नहीं करते है तो इसके फायदे नहीं होते है। आइये जानते है सही समय पर भोजन करने के क्या कुछ फायदे होते है।

जल्दी भोजन करना दिल के लिए बेहतर

शरीर के सभी अंग यदि आप समय पर भोजन करते है तो अच्छे से काम करते है। शरीर से समय के मुताबिक पोषण तंत्र सही से काम करता है। दिल से जुडी बीमारियों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है। इसके साथ ही समय पर शुद्ध एवं सात्विक भोजन करने से कोलेस्ट्रॉल एवं फैट्स जैसी दिक्क़ते नहीं होती है। अगर दिल सही है। शरीर नार्मल है। चर्बी नहीं है तो फिर आप भी तरोताजा रहते है ।

पाचन तंत्र रहता है दुरुस्त

समय के मुताबिक भोजन करने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। जिससे शरीर में फुर्ती एवं ताजगी बनी रहती है। यदि समय पर भोजन नहीं करते है तो शरीर थका थका रहता है। पाचन क्रिया सही से काम नहीं करती है। पेट से सम्बंधित बीमारियों के होने का खतरा रहता है। गैस बनती है। कब्ज की दिक्क्त हो सकती है। इसलिए रात के समय जल्द डिनर करने की सलाह दी जाती है ताकि समय पर उसका पाचन हो पाए और शरीर ठीक रहे

वजन कम करने में करता है मदद

आपने देखा होगा की कई लोगो की तोंद निकली होती है। पेट बाहर लटका रहता है। ये उन लोगो का अधिक होता है। जो बाहर से तला एवं फ़ास्ट फ़ूड जैसे आइटम खाते है। या फिर लेट भोजन करते है। और भोजन करने के बाद टहलते नहीं है। इसलिए इन सभी दिक्क्तों से बचने के लिए जल्दी एवं समय पर भोजन करना जरुरी होता है। इससे भोजन जल्दी पचता है। पाचन तंत्र सही रहता है तो शरीर में चर्बी की मात्रा भी कम होती है। वजन नियंत्रण में रहता है। तेजी के नहीं बढ़ता है। इसके साथ भोजन भूख से कम करना चाहिए

डायबिटीज का जोखिम कम होता है

शरीर जब इंसुलिन का ठीक से इस्तेमाल नहीं कर पाता है, तो डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आपको सोने से कम से कम दो घंटे पहले खाना जरूर खा लेना चाहिए, इससे आपकी बॉडी खाने को ग्लूकोज में बदलकर इंसुलिन का सही ढंग से उपयोग कर पाती है, जिससे टाइप 2 डायबिटीज का रिस्क कम होता है।

कम होती है बीमारिया

यदि आप सही समय पर भोजन करते है तो आपको बीमारियों के होने का खतरा काफी कम हो जाता है। सही समय पर नींद आती है। खाना सही से पचता है। पाचन तंत्र भी अच्छा रहता है। इसके साथ ही शरीर में हार्मोन संतुलन बना रहता है। जिसके चलते शारीरिक क्रिया सामान्य रूप से काम करती है। डाइबिटीज़ जैसी गंभीर बीमारियों शरीर में नहीं होती है। भोजन समय पर नहीं करने, पर्याप्त नींद एवं पाचन तंत्र सहित से कार्य न करने की स्थिति में शरीर में हार्मोनल बदलाव होने लगते है। हार्मोन का स्तर असंतुलित होने लगता है। जिससे कई बीमारी शरीर में होने लगती है। रात को समय पर खाना खाने से नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। इससे आपको सोने के लिए पर्याप्त समय भी मिलता है, जिससे आप अगले दिन भी तरोताजा महसूस कर पाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button