NFLSpice NewsNFLSpice News
  • Home
  • न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • हरियाणा
  • बिज़नेस
  • कृषि – किसान
  • खेल
Font ResizerAa
NFLSpice NewsNFLSpice News
Font ResizerAa
  • Home
  • न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • हरियाणा
  • बिज़नेस
  • कृषि – किसान
  • खेल
Search
  • Home
  • न्यूज़
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • हरियाणा
  • बिज़नेस
  • कृषि – किसान
  • खेल
Follow US
हरियाणा

Chhatrapati Murder Case: रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में राम रहीम को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने किया बरी; सुप्रीम कोर्ट जाएगा परिवार

पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में डेरा प्रमुख राम रहीम को बरी कर दिया है। निचली अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा दी थी। परिवार ने फैसले को निराशाजनक बताते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने का ऐलान किया है।

Saloni Yadav
Last updated: May 12, 2026 10:13 PM IST 10:13 pm
By
Saloni Yadav
BySaloni Yadav
Follow:
NFLSpice News Haryana
Haryana Breaking News

Chhatrapati Murder Case: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से एक बहुत बड़ी कानूनी राहत मिली है। शनिवार को कोर्ट ने साल 2002 के चर्चित पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड मामले में राम रहीम को मिले आरोपों से बरी कर दिया है। हालांकि कोर्ट ने इस मामले के अन्य तीन दोषियों की सजा को बरकरार रखा है।

चीफ जस्टिस की बेंच ने सुनाया फैसला

यह अहम फैसला पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू और जस्टिस विक्रम अग्रवाल की खंडपीठ ने सुनाया। गौरतलब है कि इससे पहले पंचकूला की विशेष सीबीआई अदालत ने जनवरी 2019 में राम रहीम को इस हत्या का मास्टरमाइंड मानते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

डेरा प्रमुख ने इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर लंबी बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

More Read

हरियाणा पुलिस ट्रांसफर लिस्ट 2026
हरियाणा पुलिस ट्रांसफर लिस्ट 2026: 24 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले, 8 जिलों के SP बदले, देखें पूरी लिस्ट
गैस की कालाबाजारी करने वालों पर प्रशासन का हंटर: 58 एजेंसियों पर चस्पा हुए नंबर, 24 घंटे में आईं 91 शिकायतें
Gurugram News: बादशाहपुर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का पर्दाफाश, 64 सिलेंडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव: टी-शर्ट पर लिखा ALLEN JOHN, पहचान में जुटी GRP पुलिस
हरियाणा में सूरजमुखी के दाम पर बवाल, दुष्यंत चौटाला बोले- MSP पर किसानों के साथ हुआ बड़ा धोखा

क्या था पूरा मामला?

पत्रकार रामचंद्र छत्रपति, जो ‘पूरा सच’ अखबार के संपादक थे, की साल 2002 में उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि उन्होंने अपने अखबार में डेरा सच्चा सौदा के भीतर साध्वियों के यौन शोषण से जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की थीं जिससे नाराज होकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया।

17 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2019 में सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम सहित कुलदीप सिंह, निर्मल सिंह और कृष्ण लाल को दोषी करार दिया था।

बेटे अंशुल छत्रपति की नाराजगी

हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद रामचंद्र छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने गहरी निराशा व्यक्त की है। उन्होंने कहा – यह फैसला बेहद निराशाजनक है। सीबीआई कोर्ट ने सबूतों के आधार पर दूध का दूध और पानी का पानी किया था लेकिन हाई कोर्ट ने मुख्य आरोपी को बरी कर दिया जबकि अन्य की सजा बरकरार रखी।

अंशुल ने साफ किया कि वह हार नहीं मानेंगे और इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सीबीआई भी इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती देगी।

बाकी तीन की मुश्किलें बरकरार

भले ही राम रहीम को इस मामले में राहत मिल गई हो लेकिन केस से जुड़े अन्य तीन दोषियों के लिए हाई कोर्ट से कोई राहत नहीं आई है। उनकी उम्रकैद की सजा को अदालत ने सही माना है।

वहीं राम रहीम फिलहाल साध्वी यौन शोषण और अन्य मामलों में सजा काट रहे हैं इसलिए इस फैसले के बावजूद उनकी जेल से रिहाई फिलहाल संभव नहीं है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Share

Breaking News

NFLSpice News Haryana
Haryana ESIC Hospital News: अनिल विज का बड़ा एक्शन, हरियाणा के 34 स्थानों पर बनेंगे हाई-टेक श्रमिक अस्पताल
हरियाणा
NFLSpice News Haryana
Haryana Roadways News: अनिल विज का बड़ा ऐलान, 1000 नई बसें और हाई-टेक ऐप से बदलेगी हरियाणा रोडवेज की सूरत
हरियाणा
Tamil Nadu Government Formation
Tamil Nadu Government Formation: विजय की TVK का बड़ा ऐलान, सरकार नहीं बनी तो 108 विधायक देंगे इस्तीफा? सियासी घमासान तेज
राष्ट्रीय न्यूज़
पानी की मोटर का खुला तार बना काल
हांसी न्यूज़: उमरा गांव में 7 साल के बच्चे की करंट लगने से मौत, पानी की मोटर का खुला तार बना काल
हरियाणा
Haryana Weather Update
Haryana Weather Update: फरीदाबाद में पारा 43.4 डिग्री पहुंचा, हरियाणा के 10 जिलों में लू का अलर्ट जारी
मौसम हरियाणा

You Might Also Like

हरियाणा में फिर मंडराया ओलावृष्टि का खतरा
मौसमहरियाणा

हरियाणा में फिर मंडराया ओलावृष्टि का खतरा: 2 अप्रैल से बदलेगा मौसम, किसानों के लिए भारी चेतावनी

April 1, 2026 6:22 PM IST
हरियाणा में नया वित्त वर्ष लेकर आया है महंगाई का बड़ा झटका।
हरियाणा

हरियाणा में आज से लागू हुए 4 बड़े बदलाव: जमीन के दाम और टोल टैक्स बढ़े, स्कूलों में बेटियों को मिलेगा दूध

April 1, 2026 6:42 PM IST
कलानौर थाने में ई-सबइंस्पेक्टर कुलदीप ने खुद को गोली मारी
हरियाणा

Haryana News: कलानौर थाने में ई-सबइंस्पेक्टर कुलदीप ने खुद को गोली मारी, पीजीआई में मौत से पुलिस महकमे में हड़कंप

March 30, 2026 11:37 AM IST
पलवल के पातली खुर्द में खूनी तांडव!
हरियाणा

Haryana News: पलवल के पातली खुर्द में खूनी तांडव! गोलियों की बौछार और नाखूनों को उखाड़ने की दरिंदगी, 6 गंभीर रूप से घायल

April 1, 2026 8:49 AM IST
Copyright 2026 - All Rights Reserved - NFLSpice News
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Condition
  • Disclaimer
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?