आज बिहार में बदलेगा मौसम, गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाला है जो की हिमालय के पश्चिमी हिस्सों को प्रभावित करेगा। वही पर जम्मू कश्मीर, लद्दाख सहित आसपास के हिस्सों, हिमाचल प्रदेश में भी इसका प्रभाव हो सकता है। नए सिस्टम के सक्रिय होने से बारिश के साथ बर्फबारी की गतिविधिया तेज होंगी। वही पर आज बिहार राज्य में भी मौसम में बदलाव की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट बिहार के कुछ जिलों में जारी किया है।
इसको भी पढ़ें: IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल से स्टार बल्लेबाज ने कॉन्ट्रैक्ट तोडा, लग सकता है बैन
बिहार के इन जिलों में आज बदलेगा मौसम
आज 8 मार्च के दिन बिहार के किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, बांका, जमुई, भागलपुर एवं आसपास के क्षेत्र, पूर्णिया क्षेत्र में तेज हवाओ के साथ वज्रपात एवं हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। हवाओ की गति 30 से 40kmph तक रह सकती है। मौसम विभाग ने आज इन क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके बाद 9 मार्च से 12 मार्च के दौरान मौसम के शुष्क रहने के आसार है।
अन्य राज्यों में मौसम रहेगा शुष्क
बिहार के कुछ हिस्सों को छोड़कर अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है वही पर हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत अन्य कुछ राज्यों में आगामी दो से तीन दिनों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। 9 मार्च को सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव हिमालय क्षेत्रों एवं उसके आसपास के राज्यों में होने की संभावना है। इसमें हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर क्षेत्र, लद्दाख सहित आसपास के हिस्से शामिल है। इसके अलावा केरल, अंडमान निकोबार द्वीप में भी बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।
किसानो के लिए जरुरी टिप्स
इस बदलते मौसम में किसानो को फसलों में खास प्रबंध पहले से ही कर लेने चाहिए। बिहार राज्य में जिन किसानो ने सरसो एवं अन्य फसलों की कटाई पूर्ण कर ली है उनको फसल को सुरक्षित स्थानों पर एकत्रित करनी चाहिए। ताकि बारिश या फिर ओलावृष्टि के कारण उनकी फसल को नुकसान न हो। इसके साथ यदि फसल कटाई हो चुकी है लेकिन खेत में है तो उसको ढककर रखना चाहिए