MSP से ऊपर चल रही है गेहू की कीमत, OMSS बिक्री पर विराम
देश में बढ़ती गेहू की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए केंद्र सरकार ने OMSS के जरिये गेहू बिक्री की प्रक्रिया को हाल ही के दिनों में लिमिट बढाई थी लेकिन अभी मंडियों में गेहू की बम्पर आवक शुरू हो चुकी है। जिसके कारण ओपन मार्किट सेल के जरिये गेहू की बिक्री पर फ़िलहाल केंद्र सरकार विराम लगा दिया है। हालाँकि अभी भी मार्किट में गेहू की कीमते MSP दर से अधिक चल रही है। लेकिन बम्पर आवक के कारण आगामी कुछ दिनों के दौरान गेहू की बढ़ती कीमते निचे आने की संभावना बन रही है।

देश के अधिकांश गेहू उत्पादक राज्यों में कटाई शुरू हो चुकी है, और मंडियों में गेहू की बम्पर आवक भी शुरू हो चुकी है। जिससे धीरे धीरे गेहू की कीमते निचे आने की उम्मीद की जा रही है। फ़िलहाल मंडियों में गेहू की कीमते MSP दर से अधिक चल रही है। फ़िलहाल अच्छी आवक के चलते गेहू के भाव भी ऊपर निचे हो रहे है। वही पर केंद्र सरकार ने पिछले कुछ महीनो के दौरान बड़ी मात्रा में ओपन मार्किट सेल के जरिये गेहू के खेप मार्किट में उतारी थी। ताकि गेहू की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण किया जा सके।
लेकिन बढ़ती गेहू की आवक के कारण फ़िलहाल OMSS के जरिये गेहू की बिक्री पर सरकार ने फ़िलहाल विराम लगा दिया है। देश के प्रमुख गेहू उत्पादक राज्यों में आवक अच्छी हो रही है। 8 मार्च के दौरान बिहार राज्य की मंडियों में 180 टन के करीब गेहू की आवक दर्ज की गई थी। जबकि मध्य प्रदेश राज्य की मंडियों में गेहू की आवक लगभग 11079.98 टन रही है। उत्तर प्रदेश राज्य में 8 मार्च के दौरान 1297.70 टन के करीब आवक रही थी। महाराष्ट्र में भी गेहू की बम्पर आवक हो रही है। शनिवार के दिन गेहू की आवक महाराष्ट्र में 1618.52 टन के करीब रही थी ।
OMSS के जरिये गेहू बिक्री पर विराम
केंद्र सरकार समय समय पर खाद्य फसलों में बढ़ती महंगाई को नियंत्रण करने के OMSS के जरिये बिक्री करती है। जिससे देश में गेहू के दामों में महंगाई की दर नियंत्रण में रहती है और आम जनता को परेशानी नहीं होती है। साल 2024 में 4 दिसम्बर से OMSS के जरिये 3 मिलियन टन गेहू की बिक्री की पेशकश ट्रेडर्स,प्रोसेसर्स एवं मिलर्स के लिए की गई थी जिसमे 2.97 मिलियन टन गेहू की खरीद की गई थी। जबकि 2023 में OMSS के जरिये 10 मिलियन टन गेहू की बिक्री की गई थी। हाल ही में केंद्र सरकार ने गेहू की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने के लिए खरीद सीमा में बढ़ोतरी की गई थी।
MSP रेट से ऊपर चल रही है गेहू की कीमत
देश की अलग अलग मंडियों में गेहू की कीमते फ़िलहाल MSP दर से अधिक चल रही है। शनिवार के दिन अछल्दा मंडी में दारा गेहू की कीमत 2800 – 3050 रु के बीच रही थी। वही पर अमरेली मंडी में गेहू लोकवन की कीमत 2335 – 2710 रु एवं गेहू राजस्थान टुकड़ी का भाव 2360 – 3355 रु का रहा था। बदनावर मंडी में गेहू लोकवन 2520 – 2605 रु प्रति क्विंटल की दर से बिका था जबकि बहराइच मंडी में गेहू दारा की कीमत 2650 – 2825 रु प्रति क्विंटल का रहा था। बाँदा में गेहू की कीमत 2550 – 2555 रु , बैतूल मंडी में गेहू मिल क्वालिटी का भाव 2401 – 2650 रु प्रति क्विंटल की दर से रहा था।
देश में गेहू की MSP रेट साल 2025 से 2026 के लिए केंद्र सरकार ने 2425 रु निर्धारित किया हुआ है जो की साल 2024 से 2025 की तुलना में 150 रु तक अधिक है। साल 2024 से 2025 के दौरान गेहू की MSP दर 2275 रु तय किया गया था। इस बार गेहू सहित सरसो एवं अन्य फसलों के MSP रेट में भी इजाफा किया गया है। सरसो में 300 रु तक की बढ़ोतरी MSP दर में इस बार केंद्र सरकार ने की है। जिससे किसानो को अच्छे दाम मिलने की उम्मीद की जा रही है।