केंद्र कर्मचारियों को मिलेगा होली का तोहफा, देखे कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता, क्या कहते है AICPI के आंकड़े
महंगाई भत्ते को लेकर केंद्र कर्मचारियों को काफी समय से इंतजार है जो की कुछ ही समय में खत्म होने वाला है। आगामी कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार महंगाई भत्ते को लेकर अपडेट जारी कर सकती है। 12 मार्च को कैबिनेट की मीटिंग होने वाली है। जिसमे अन्य कई महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ साथ महंगाई भत्ते को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस महीने होली का तयोहार आने वाला है। और इस अवसर पर केंद्र कर्मचारियों को सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का तोहफा देने वाली है।

देश में केंद्र कर्मचारियों एवं राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लागु करने में अंतर् होता है। क्योकि केंद्र सरकार जो महंगाई भत्ता लागु करती है वो राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए तुरंत प्रभाव से लागु नहीं होता है। राज्य सरकार समय समय पर कर्मचारियों के लिए महगाई भत्ता बढाती है। लेकिन अभी केंद्र कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर हो रहे इंतजार के खत्म होने का समय आ चूका है। हर साल 2 बार DA को लेकर संसोधन किया जाता है। कैबिनेट मीटिंग में महंगाई भत्ते को लेकर चर्चा की जाती है और इस पर वित् मंत्रालय की तरफ से जारी रिपोर्ट के आधार पर संसोधन की प्रक्रिया को मंजूरी दी जाती है।
इसको भी पढ़ें: IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल से स्टार बल्लेबाज ने कॉन्ट्रैक्ट तोडा, लग सकता है बैन
12 मार्च को होगी कैबिनेट की मीटिंग
कैबिनेट मीटिंग 12 मार्च बुधवार के दिन होने वाली है और इस बैठक में कई महत्पूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा होने वाली है। इसमें केंद्र कर्मचारियों के लिए DA को लेकर भी चर्चा होने वाली है। और उम्मीद की जा रही है की इस बैठक में केंद्र सरकार कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते को लेकर विचार कर सकती है। 14 मार्च को होली आने वाली है और इससे पहले ही केंद्र कर्मचारी वर्ग एवं लाखो पेंशन धारको को महंगाई भत्ते को लेकर अपडेट मिल सकती है।
53 फीसदी का मिल रहा है लाभ
वर्तमान में केंद्र कर्मचारियों को 53 फीसदी महंगाई भत्ते का लाभ मिल रहा है। जो की पिछली बढ़ोतरी के बाद हुआ है। जुलाई 2024 में 3 फीसदी की बढ़ोतरी लागु होने के बाद केंद्र कर्मचारियों को अब 1 जनवरी 2025 से DA में नई दर पर लाभ मिलने वाला है। इस बार भी महंगाई भत्ते में 2 से 3 फीसदी तक की बढ़ोतरी की संभावना है। क्योकि DA को लेकर संसोधन AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर की जाती है। जुलाई से दिसम्बर महीने के आंकड़ों के आधार पर अब महंगाई भत्ते में अपडेट जारी होगी।
और AICPI ने जुलाई से दिसम्बर माह के इंडेक्स आंकड़े जारी कर दिए है। जिसके मुताबिक AICPI इंडेक्स अंक 143.7 फीसदी तक आ चूका है। और ये महंगाई भत्ते को 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी दर्शा रहा है। यानि की महंगाई भत्ता 55 फीसदी तक जा सकता है। यदि बढ़ोतरी 3 फीसदी की होती है तो DA 56 फीसदी हो सकता है। साल में 2 बार जनवरी से जून एवं जुलाई से दिसम्बर माह के दौरान आंकड़ों के आधार पर संसोधन की प्रक्रिया होती है।
कैसे होता है महंगाई भत्ते में संसोधन
देश में कर्मचारियों को एवं पेंशन धारको को हर साल 2 बार DA को लेकर अपडेट मिलती है। महंगाई भत्ते में संसोधन की प्रक्रिया महंगाई दर के मूल्यांकन, श्रम मंत्रालय प्रत्येक माह CPI डेटा एवं बीते 12 महीनों के औसत CPI को आधार बनाकर महंगाई भत्ते में संशोधन किया जाता है। केंद्र सरकार हर 6 माह में संसोधन की प्रक्रिया करती है। महंगाई भत्ते का प्रस्ताव तैयार कर केंद्रीय मंत्रिमंडल भेजा जाता है। जहा पर मीटिंग में इस पर विचार के बाद मंजूरी दी जाती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी मिलने के बाद इसकी विभाग द्वारा अधिसूचना जारी की जाती है और फिर इसको लागु करने की प्रक्रिया अम्ल में लाई जाती है। इसके साथ ही महंगाई भत्ते के साथ एरियर का लाभ भी कर्मचारियों को मिलता है।
वही पर राज्य कर्मचारियों के लिए सरकार केंद्र सरकार के निर्णय के मुताबिक महंगाई भत्ते को लेकर संसोधन करती है। हालाँकि ये उनके बजट पर भी निर्भर करता है। और ये जरुरी नहीं है की केंद्र कर्मचारियों के साथ ही राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा हो। राज्य सरकार बजट एवं राज्य सरकार प्रशासन कार्यप्रणली के हिसाब से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को लेकर अपडेट जारी करती है। इसमें भी राज्य स्तरीय कैबिनेट मीटिंग या फिर बजट सत्र के दौरान कर्मचारियों के लिए अपडेट जारी की जाती है।