मौसम विभाग ने दिया किसानो के लिए परामर्श, उष्ण लहर के चलने की संभावना
देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम बदल रहा है। गुजरात सहित अन्य कुछ क्षेत्रों में उष्ण लहर की संभावना है जबकि हिमालय एवं जम्मू कश्मीर क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव से बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने किसानो एवं आमजन के लिए परामर्श जारी किया है।

देश के अलग अलग हिस्सों में मौसम लगातार बदल रहा है। कुछ हिस्सों में तेज गर्मी एवं उष्ण लहर के चलने के आसार बने हुए है तो कुछ हिस्सों में भारी बारिश एवं बर्फबारी होने के आसार है। मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसम विभाग ने खेती एवं आमजन के लिए परामर्श जारी किया है। मौसम विभाग ने गुजरात क्षेत्र, कच्छ एवं सौराष्ट्र क्षेत्र, कोंकण एवं गोवा में 12 मार्च तक उष्ण लहर / लू की स्थिति बनने की संभावना जाहिर की है। और इसका प्रभाव छोटे बच्चो, शिशुओं, बुजुर्गो एवं बीमार लोगो पर होने के आसार है। ऐसे में मौसम विभाग ने इन क्षेत्र में रहने वाले लोगो के लिए स्वास्थय के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है। गर्मी / लू के सम्पर्क में आने से बचने, हल्के सूती ढीले वस्त्र पहनने एवं सिर को ढककर या सीधे धुप के सम्पर्क में आने से बचने के उपाय करने की सलाह दी है।
इसको भी पढ़ें: IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल से स्टार बल्लेबाज ने कॉन्ट्रैक्ट तोडा, लग सकता है बैन
इसके साथ ही तेज गर्मी में फसलों एवं सब्जियों को बचने के लिए नियमित रूप से शाम के समय हल्की सिंचाई करने की सलाह जारी की है। बागवानी फसलों एवं सब्जियों को इस तरह की परिस्थितयो में खास रखरखाव की जरुरत होती है। वही पर कटी हुई उपज को सुरक्षित स्थानों पर रखने एवं तिरपाल आदि से ढकने की सलाह दी है। जो लोग पशुपालन करते है उनको इस मौसम में ख़ास ध्यान रखने की जरुरत है। पशुओ को सीधे धुप के सम्पर्क में आने से बचाना चाहिए , इसके साथ ही पशुओ के लिए ठन्डे साफ जल का प्रबंध, रहने के लिए साफ एवं ठन्डे स्थान का चयन जरुरी हो चूका है। तेज गर्मी से पशुओ को बचने के लिए सभी प्रबंध करने चाहिए।
उष्ण लहर चलने की संभावना
जैसे जैसे मौसम बदल रहा है तेज धुप एवं गर्मी आमजन के साथ पशुओ एवं बागवानी फसलों, सब्जियों के लिए भी नुकसानदायक होने लगी है। मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण गोवा क्षेत्र, गुजरात राज्य के कुछ हिस्सों में 12 मार्च तक उष्ण लहर की संभावना बनी हुई है। वही पर एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा है। जिससे बारिश एवं बर्फबारी की संभावना है। आज जम्मू कश्मीर क्षेत्र में भारी बारिश एवं बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्रों में 14 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार है।
13 से 14 मार्च को उत्तर प्रदेश में बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अलग अलग हिस्सों में 13 मार्च से 16 मार्च के दौरान तेज हवाओ के साथ हल्की बारिश एवं कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात की संभावना है। जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटो के दौरान बरेली में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वही पर लखनऊ में अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। शाहजहांपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस पिछले 24 घंटो में दर्ज हुआ है। सर्वाधिक तापमान पिछले 24 घंटो के दौरान 34.4 डिग्री सेल्सियस प्रयागराज में दर्ज हुआ है।
वही पर महाराष्ट्र में तेज गर्मी लोगो को परेशान कर रही है। अकोला क्षेत्र में सर्वाधिक तापमान 39.5 डिग्री दर्ज हुआ है। जबकि सोलापुर क्षेत्र में 39.4 डिग्री, जेऊर में 38.5 डिग्री, सांगली में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। वही पर गुजरात क्षेत्र में राजकोट में सर्वाधिक तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। गांधीनगर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान एवं बिहार के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हालाँकि हवाओ की रफ़्तार तेज रहने के आसार है।