Post Office की खास बचत योजना शुरू, अब निवेश पर मिलेगा 60 महीने में ₹7,24,974 रिटर्न
टाइम डिपॉजिट पोस्ट ऑफिस ऑफिस की एक ऐसी स्कीम है जिसमे आपको केवल 60 महीने में ही निवेश करने के बाद में काफी मोटा पैसा रिटर्न के रूप में दिया जाता है। आप इसमें 60 महीने के अलावा 12 महीने, 24 महीने और 36 महीने के लिए भी पैसा निवेश कर सकते है। इसमें आपको 6.9 फीसदी से लेकर के 7.5 फीसदी सालाना ब्याज दर का लाभ दिया जाता है।

Post Office Scheme – आज के समय में अगर आप एक सुरक्षित निवेश करने के लिए किसी योजना की तलाश कर रहे है जिसमे आपको समय पर अधिक ब्याज दर के साथ में रिटर्न मिले और पैसा भी सुरक्षित रहे तो डाकघर की बचत योजना में आपको निवेश करना चाहिए क्योंकि ये हर प्रकार से आज के समय में निवेशकों के लिए सही साबित हो रही है।
डाकघर मेबैंकों की ही तरह से सभी सुविधाओं का लाभ अब दिया जा रहा है और आप ऑनलाइन भी Post office Payment Bank के जरिये निवेश कर सकते है। डाकघर की बचत योजना में आपको अब पहले से अधिक ब्याज दर के साथ में रिटर्न का लाभ दिया जाता है। डाकघर की टाइम डिपॉजिट स्कीम में तो आपको केवल 60 महीने की अवधी के लिए निवेश करने पर ₹7,24,974 तक का रिटर्न 7.5 फीसदी सालाना ब्याज दर के साथ में मिल सकता है।
आइये आपको इस स्कीम की डिटेल में जानकारी देते है की कैसे आपको इसमें निवेश करना है और कितना पैसा जमा करेंगे तो कितना रिटर्न मिलेगा।
कैसे निवेश किया जाता है इस स्कीम में
डाकघर की इस बचत योजना को टाइम डिपॉजिट स्कीम या फिर एफडी स्कीम के नाम से जाना जाता है और ये काफी पॉपुलर स्कीम है जिसमे देश के लाखों लोग अपना पैसा निवेश करते है। अगर आपको इस स्कीम में निवेश करना है या फिर निवेश करने की आप प्लानिंग करने वाले है तो आपको इसके लिए डाकघर में जाना होगा।
डाकघर में जाकर के आप इस स्कीम में खाता खुलवाने के लिए अपना आवेदन फॉर्म भर सकते है। आपकी जानकारी के लिए हम बता दें की आपको आवेदन फॉर्म भरने के समय में ही जो भी पैसा इस स्कीम में निवेश करना है वो एकमुश्त निवेश करना होगा और इसके अलावा आपको कुछ जरुरी डोक्युमेंट भी जमा करने होंगे ताकि आपको कौन है इसकी पहचान की जा सके।
आपको अपना आधार कार्ड और आधार कार्ड के साथ में लिंक मोबाइल नंबर की जरुरत पड़ने वाली है। इसके अलावा अपना पैन कार्ड भी आपको देना होगा। आप कहाँ के रहने वाले है इसके लिए आपको अपना स्थाई निवास का प्रमाण पत्र जैसे राशन कार्ड, बैंक की पासबुक या फिर वोटर आईडी कार्ड आदि देना होगा।
निवेश के नियम और शर्तें काफी आसान है?
पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने के नियम बहुत ही आसान है और भारत का रहने वाला हर नागरिक इसमें अपने पैसे को निवेश कर सकता है। इसमें निवेश करने की आयु को 18 वर्ष निर्धारित किया गया है । इसके अलावा डाकघर की इस बचत योजना में आप केवल 1000 रूपए जमा करके निवेश की शुरुआत कर सकते है। अधिकतम निवेश आप कितना भी इस स्कीम में कर सकते है क्योंकि इसमें अधिकतम निवेश की सिमा का निर्धारण नहीं किया गया है।
निवेश पर ब्याज दर और रिटर्न
पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में आपको 1 साल से लेकर के 5 साल तक निवेश करने का विकल्प दिया जाता है जिसमे आपको अलग अलग ब्याज दर मिलने वाली है। सबसे अधिक ब्याज दर आपको 5 साल के लिए पैसे को निवेश करने पर मिलती है जो 7.5 फीसदी सालाना दी जाती है। इसके अलावा इस स्कीम में आप निवेश करके कितना रिटर्न ले सकते है ये यहां निचे दिया है।
निवेश राशि (₹) | परिपक्व राशि (₹) | कुल ब्याज (₹) |
---|---|---|
10,000 | 14,499 | 4,499 |
25,000 | 36,249 | 11,249 |
50,000 | 72,497 | 22,497 |
1,00,000 | 1,44,995 | 44,995 |
1,50,000 | 2,17,492 | 67,492 |
2,00,000 | 2,89,990 | 89,990 |
3,00,000 | 4,34,984 | 1,34,984 |
4,00,000 | 5,79,979 | 1,79,979 |
5,00,000 | 7,24,974 | 2,24,974 |
6,00,000 | 8,69,969 | 2,69,969 |
तो दोस्तों देखा आपने की इस स्कीम में केवल 60 महीने की अवधी के लिए ही अपना पैसा निवेश करने के बाद में आपको काफी अच्छा रिटर्न का लाभ मिल जाता है। इसके अलावा एक बात और भी है जो आपको बता दें की अगर आप इसमें 5 साल के लिए पैसा निवेश करते है तो आपको आयकर में भी छूट मिल जाती है। ये छूट आपको आयकर अधिनियम की धारा 80C के अनुसार आयकर विभाग की तरफ से दी जाती है।
इसको भी पढ़ें: देखे आज के फ्रेश सोना चाँदी भाव
Disclaimer – इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आप सभी को इस स्कीम की डिटेल बताने के लिए दी गई है और ये किसी भी प्रकार के निवेश करने के लिए सलाह नहीं है। अगर आपको किसी भी स्कीम में निवेश करना है या फिर निवेश की प्लानिंग कर रहे है तो आपको अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह करनी चाहिए और उसके बाद में ही आपको निवेश के बारे में आगे का विचार करना चाहिए।