मौसम

होली के दिन बारिश की संभावना, जाने मौसम पूर्वानुमान

गुजरात, राजस्थान समेत अन्य कुछ हिस्सों में लू चलने की संभावना बन रही है वही पर दूसरी और पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण कुछ हिस्सों में बारिश एवं बर्फबारी की गतिविधिया शुरू होने की संभावना है। 14 मार्च तक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव के कारण जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश समेत अन्य कुछ हिस्सों में बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।

देश के अलग अलग हिस्सों में तेजी के साथ मौसम बदल रहा है। गुजरात, कोंकण, राजस्थान एवं गोवा में अलग अलग हिस्सों में उष्ण लहर के चलने की संभावना है जबकि 13 से 14 मार्च के दौरान एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश एवं बर्फबारी की संभावना भी जताई जा रही है। किसानो को ऐसे समय में अधिक सतर्क रहने की जरुरत है। फसल की कटाई जितनी जल्दी हो सके करनी चाहिए। मौसम विभाग दिल्ली के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान एवं मुजफ्फराबाद क्षेत्र में 13 से 14 मार्च के दौरान भारी बारिश एवं बर्फबारी की संभावना पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण बनी हुई है।

इन हिस्सों में बिगड़ेगा मौसम

13 से 14 मार्च के दौरान हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर क्षेत्र, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों, राजस्थान के पश्चिमी एवं पूर्वी हिस्सों में मौसम में बदलाव होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में 14 फरवरी के दौरान भारी बारिश एवं बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वही पर तमिलनाडु में अलग अलग हिस्सों में आंधी बारिश होने की संभावना बन रही है।

उत्तराखंड के चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पिथौरागढ़, बाघेश्वर, चम्पावत, नैनीताल, उत्तरकाशी क्षेत्र में 13 मार्च को अलग अलग हिस्सों में मौसम में बदलाव की संभावना है। गरज चमक के साथ बारिश एवं वज्रपात की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है। वही पर 13 मार्च के दौरान पंजाब राज्य के गुरुदासपुर , अमृतसर, पठानकोट एवं तरन तारण क्षेत्र में मौसम में बदलाव की संभावना है। गरज चमक के साथ हल्की बारिश एवं वज्रपात की गतिविधिया होने की संभावना है। हरियाणा एवं चंडीगढ़ में 13 मार्च के दौरान मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। हरियाणा के अम्बाला एवं पंचकूला क्षेत्र में तेज हवाओ के साथ बारिश की गतिविधिया कुछ स्थानों पर दर्ज हो सकती है।

weather

बिहार राज्य में फ़िलहाल मौसम के शुष्क रहने के आसार है। मौसम विभाग ने फ़िलहाल बिहार राज्य में बारिश या वज्रपात जैसी कोई संभावना व्यक्त नहीं की है। राजस्थान राज्य में 13 से 15 मार्च को उत्तर पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश/बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 मार्च के दौरान राजस्थान राज्य के भरतपुर, बीकानेर एवं जयपुर संभाग में दोपहर बाद हल्की बारिश की गतिविधिया दर्ज की जा सकती है।

राजस्थान के इन हिस्सों में गर्मी का कहर

गुजरात समेत राजस्थान राज्य के कुछ हिस्सों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। तापमान 40 डिग्री के करीब जा चूका है। 10 मार्च के दौरान बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है। जो की सामान्य तापमान से करीब 7.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। आगामी 48 घंटो के दौरान इन हिस्सों में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना है। कुछ हिस्सों में उष्ण लहर के चलने की संभावना है। ऐसे में आमजन को सीधे धूप के सम्पर्क में आने से बचना चाहिए।

Manoj Yadav

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।
Back to top button