देखे आज के फ्रेश सोना चाँदी भाव

देश में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमत में उछाल आया है। आज चांदी की कीमत में 1000 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं सोने की कीमत में आज 200 रुपये का इजाफा हुआ है। होली के मौके पर सर्राफा बाजारों में सोने-चांदी की मांग बढ़ रही है। जो लोग सोने-चांदी से बने उत्पाद और आभूषण खरीदना चाहते हैं, उनके लिए सबसे पहले सोने-चांदी का आज का भाव जान लेना फायदेमंद रहेगा। पिछले दो हफ्तों से सोने-चांदी की कीमत में लगातार बदलाव हो रहा है। अभी होली का त्योहार है, इसलिए कीमतों में और भी उछाल आ सकता है। IBJA के मुताबिक आज 24 कैरेट सोने का भाव 86235 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का भाव 97624 रुपये प्रति किलोग्राम है।
IBJA के मुताबिक आज सोने का भाव
इंडियन बुलियन एसोसिएशन हर रोज सोने-चांदी का भाव जारी करता है। सोने-चांदी का भाव सोमवार से शुक्रवार तक सुबह और शाम दोनों वक्त जारी होता है। IBJA सोने-चांदी समेत कई धातुओं के रेट जारी करता है। ये मोटे तौर पर रेट हैं। आज 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने की कीमत 86235 रुपये प्रति दस ग्राम है। आज 995 शुद्धता वाले 23 कैरेट सोने की कीमत 85890 रुपये प्रति दस ग्राम है। आज आभूषण बनाने में इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 78991 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 64676 रुपये प्रति दस ग्राम है। 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने की कीमत आज 50448 रुपये प्रति दस ग्राम है।
चांदी की कीमत
चांदी की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। आज IBJA के अनुसार चांदी 97624 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। 11 मार्च 2025 को सुबह चांदी की कीमत 95875 रुपये और शाम को 96626 रुपये प्रति किलोग्राम थी। इसमें 1000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस त्योहारी सीजन में चांदी की कीमत 1 लाख रुपये तक जाने की उम्मीद है। बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक अगले दो से तीन महीने में चांदी की कीमत में और तेजी आ सकती है।
इसको भी पढ़ें: IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल से स्टार बल्लेबाज ने कॉन्ट्रैक्ट तोडा, लग सकता है बैन
खुरदरा कीमत क्या होती है
देश में किसी भी धातु की खुरदरा कीमत एवं निर्माण एवं GST शुल्क के साथ कीमत अलग अलग होती है। खुरदरा कीमत केवल धातु की शुद्धता के आधार पर कीमत होती है। यानि की इसमें कोई भी शुल्क जो की देश में लागु है जैसे की GST एवं अन्य प्रकार के शुल्क लागु नहीं होते है। जबकि इन धातुओं से निर्मित वस्तुओ की खरीदारी पर GST एवं अन्य शुल्क लागु होते है। खुरदरा कीमत पुरे देश में एक समान रूप से लागु होती है। जबकि धातुओं से निर्मित वस्तुओ की कीमत में GST एवं निर्माण शुल्क अलग अलग हो सकता है। GST पुरे देश में एक समान रूप से लागु है। निर्माण शुल्क क्षेत्र एवं अन्य कारणों से अलग अलग होते है।