कृषि

कपास की कीमतों में तेजी, देखे आज सटीक एवं ताजा कपास मंडी भाव

कपास मंडियों में आवक फ़िलहाल कम चल रही है। लेकिन मांग बनी होने के कारण फ़िलहाल कपास की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कपास MSP रेट से ऊपर बिक रही है। सरकार ने साल 2024 से 2025 के लिए कपास का MSP मध्यम रेशे के लिए 7121 रु एवं लम्बे रेशे के लिए 7521 रु तय किया था। वही पर साल 2023 से 2024 के लिए ये MSP कीमत मध्यम रेशे के लिए 6620 रु एवं लम्बे रेशे के लिए 7020 रु तय हुई थी। इसमें 5001 रु की तेजी साल 2024 से 2025 के लिए हुई थी। फ़िलहाल देश की अलग अलग मंडियों में कपास की क्या कीमते चल रही है आइये जानते है।

देश की प्रमुख मंडियों में कपास की कीमत

कपास की कीमत अलग अलग वैरायटी के हिसाब से मंडियों में अलग अलग चल रही है। आज वीरमगाम मंडी में कपास की कीमत 6610 – 7330 रु प्रति क्विंटल का भाव चल रहा है। जबकि तलेजा मंडी में आज कपास शंकर 6 वैरायटी 6565 – 7125 रु प्रति क्विंटल चल रही है। वही पर आज उन्नावो मंडी में कपास का भाव 6225 – 7550 रु के बिच रहा है। उमरेड मंडी में कपास देशी का भाव 6500 रु से 7160 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रहा है।

आज सूरतगढ़ मंडी में अमरीकन कपास की कीमत 7050 रु से 7370 रु प्रति क्विंटल की दर से भाव बना हुआ है। जबकि सिद्धपुर मंडी में कपास H.Y. 4 का भाव 6155 – 7405 रु के बिच बना हुआ है। सैलाना मंडी में कपास का भाव आज 6000 – 6430 रु प्रति क्विंटल का भाव है। श्री करणपुर मंडी में कपास अमरीकन का भाव 7000 – 7330 रु प्रति क्विंटल का चल रहा है। निज़ार मंडी में कपास का भाव आज 6985 – 7135 रु एवं कुक्षि मंडी में कपास 6400 – 7200 रु प्रति क्विंटल की दर से चल रहा है।

खरगोन मंडी में आज कपास की कीमत 4400 – 7421 रु एवं खम्मन मंडी में कपास की कीमत 5200 – 6850 रु प्रति क्विंटल के हिसाब से भाव बना हुआ है। करीमनगर मंडी में कपास का भाव 6011 रु से 6852 रु प्रति क्विंटल का भाव है। लिमड़ी मंडी में कपास शंकर 6 वैरायटी का भाव 5555 – 6955 रु प्रति क्विंटल एवं जम्बूसर मंडी में कपास की कीमत 7000 रु से 7400 रु के बिच बनी हुई है। झाबुआ मंडी में कपास की कीमत 5963 – 7505 रु एवं जोबट मंडी में कपास मध्य रेशे का भाव 6500 रु से 6700 रु प्रति क्विंटल का भाव है।

Manoj Yadav

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।
Back to top button