यदि आप भी ले रहे है राशन कार्ड से राशन तो ये खबर आपके लिए जरुरी
देश में हर महीने करोड़ो रु की राशि फ्री राशन वितरण योजना PMGKAY के तहत खर्च किये जाते है। जिसमे देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो के लिए हर महीने गेहू, चावल सहित बाजरा, सरसो आयल की सुविधा दी जाती है। हालाँकि कुछ चीजे नाममात्र के शुल्क के साथ दी जाती है जबकि बाजरा एवं अन्य अन्न फ्री सुविधा दी जाती है।

देश में हर महीने करोड़ो रु की राशि फ्री राशन वितरण योजना PMGKAY के तहत खर्च किये जाते है। जिसमे देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगो के लिए हर महीने गेहू, चावल सहित बाजरा, सरसो आयल की सुविधा दी जाती है। हालाँकि कुछ चीजे नाममात्र के शुल्क के साथ दी जाती है जबकि बाजरा एवं अन्य अन्न फ्री सुविधा दी जाती है। केंद्र सरकार की तरफ से जब कोरोना की विपदा आई थी तब इस योजना के तहत देश में करोड़ो लोगो को मुफ्त राशन की सुविधा देने के लिए इस योजना को राशन कार्ड के जरिये जोड़ा गया है। मौजूदा समय में भी ये योजना लागु है और देश में लाखो लोगो को इसका लाभ मिलता है।
इसको भी पढ़ें: Vivo X200 Ultra and X200 Mini: Are these amazing smartphones going to create a stir in India?
लेकिन अब इसमें छटनी होने वाली है। और ये छटनी ऑटोमैटिक तरीके से होने वाली है। क्योकि आयकर विभाग एवं खाद्य मंत्रालय के बीच जानकारी साझा करने के लिए प्रक्रिया को शुरू किया जा रहा है। जिसमे व्यक्ति के पैन कार्ड एवं अन्य जानकारी आयकर विभाग की तरफ से खाद्य वितरण मंत्रालय के साथ साझा की जाने वाली। इनमे जो वास्तिविक रूप से गरीब वर्ग के लोग है और उनको राशन कार्ड के जरिये राशन की सुविधा मिल रही है , केवल वो हो लोग इस योजना के तहत अब राशन ले पाएंगे। जो लोग फर्जी तरीके से योजना का लाभ ले रहे है उनका पत्ता साफ होने वाला है।
डाटा शेयरिंग के साथ कटेगा राशन सुविधा से नाम
यदि कोई ऐसा व्यक्ति या परिवार है जिनके घर में कोई आयकर भरता है लेकिन फिर भी वो लोग सरकार की फ्री राशन वितरण सुविधा का फायदा ले रहे है उनका तुरंत राशन लिस्ट से नाम बाहर किया जाएगा। जल्द ही ये सुविधा शुरू होने वाली है। अब केवल उन लोगो को ही इस योजना के तहत लाभ मिलेगा जो वास्तविक रूप से इस योजना के तहत लाभ लेने के पात्र होंगे। आयकर डाटा के साझीकरण के लिए आयकर विभाग और खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग (DFPD) के बीच प्रक्रिया चल रही है।
फर्जी लोग होंगे बाहर
इस योजना के तहत करोड़ो लोग लाभ लेते है पुरे देश में इस योजना के तहत लाभ मिलता है। क्योकि ये केंद्र सरकार की स्कीम है लेकिन इसमें लाखो लोग ऐसे भी होंगे जो फर्जी तरीके से लाभ ले रहे होंगे। ये लोग आर्थिक रूप से समृद होने के बावजूद फ्री राशन की सुविधा ले रहे होंगे। जिनका अब पत्ता साफा होने जा रहा है। अधिक दिनों तक ये लोग फ्री राशन की सुविधा नहीं ले पाएंगे।