देश में किसानो की सुविधा एवं समय समय पर आर्थिक मदद के लिए केंद्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार भी योजनाओ का सञ्चालन करती है। केंद्र की पीएम किसान योजना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। वही पर पीएम फसल बीमा योजना के तहत भी देश में करोड़ो किसानो को उनकी फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई की जाती है। लेकिन बिहार राज्य के किसानो को बिना प्रीमियम भरे ही खेतो में नुकसान की भरपाई के तौर पर 122 करोड़ रु की राशि जारी की गई है। और ये स्कीम है BSCAS जो की किसानो को बिना कोई प्रीमियम भरे प्रति हेक्टेयर 7500 रु तक की राशि आर्थिक मदद के तौर पर किसानो को फसल में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए दिया जाता है।
बिहार के किसानो को जारी हुई 122 से अधिक की राशि
बिहार राज्य सरकार ने BSCAS स्कीम चलाई जा रही है। और बिहार राज्य के किसानो को साल 2022 से 2023 के दौरान रबी सीजन में फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए राशि जारी की गई है। जो की 122 करोड़ से अधिक है। किसानो को जारी होने वाली इस राशि की मदद से किसानो को खेती कार्य को सुचारु रूप से जारी रखने में मदद मिलने वाली है। सरकार के इस कदम का उद्देशय राज्य में किसानो को खेती के लिए लगातार प्रोत्साहित करना भी है। बुधवार को 167,237 लाभार्थी किसानों को 122.32 करोड़ रु की राशि दी गई है।
साल 2022 से 2023 के दौरान जिन किसानो ने आवेदन किया था उनके आवेदन कीजांच प्रक्रिया जारी है और अब तक 1 लाख 60 हजार से अधिक किसानो को भुगतान भी हो चूका है। बिहार राज्य में BSCAS स्कीम किसानो को प्राकृतिक आपदाओं में फसलों में होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए किसानो को मदद करना है। जिन किसानो ने पीएम फसल बीमा योजना के तहत फसल का इन्शुरन्स नहीं करवाया है और उनकी फसलों में नुकसान हुआ है तो राज्य में BSCAS स्कीम के तहत ऐसे किसानो को मदद की जाती है। हालाँकि इस योजना के तहत, यदि वास्तविक उपज हानि सीमा उपज की तुलना में 20 परसेंट तक है, तो प्रति हेक्टेयर 7,500 रुपये की सहायता दी जाती है.