
उत्तर प्रदेश राज्य में BJP सरकार के आने के बाद धान की MSP दर पर खरीद कार्य में काफी तेजी आई है। इसके साथ ही राज्य में धान किसानो को फसलों की कीमत भी तेजी के साथ जारी की गई है। उत्तर प्रदेश राज्य 99 फीसदी किसानो को धान की फसल का मूल्य भुगतान हो चूका है। आपको बता दे की राज्य में साल 2024 से 2025 के दौरान 5770671.09 टन धान की खरीद की गई थी। जिसके लिए राज्य में किसानो को 13326 करोड़ से अधिक की राशि का भुगतान राज्य में हो चूका है।
सरकार की देख रेख में धान खरीद में तेजी
बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान धान समेत अन्य फसलों की खरीद कार्य में काफी आई है। इसके साथ ही किसानो को तत्काल भुगतान भी किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानो की आर्थिक सुविधाओं के लिए बेहतर कार्य कर रही है। लगातार किसानो की सुविधा के लिए खरीद केन्द्रो की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। इस बार भी उत्तर प्रदेश राज्य में 17 मार्च से गेहू की खरीद का कार्य शुरू होने वाला है। जिसके लिए 6500 केन्द्रो पर खरीद का कार्य शुरू होने वाला है। ताकि किसानो को अपने जिलों में ही फसल को MSP दर पर बेचने की सुविधा मिले।
मंडियों में धान बासमती का क्या हाल
देश में धान किसानो को केंद्र सरकार ने धान सामान्य के लिए 2300 रु एवं धान ग्रेड A के लिए 2320 रु MSP रेट तय किया हुआ है। वही पर धान मंडियों में धान की कीमत MSP के आसपास ही चल रही है। 13 मार्च को अलीगंज मंडी में धान बासमती 1509 की कीमत 2300 रु से 2340 रु के बीच रही थी। जबकि जुलाना मंडी में धान 1121 की कीमत 3210 – 4091 रु प्रति क्विंटल की रही थी। अतरौली मंडी में धान सुगंधा की कीमत 13 मार्च को 2200 – 2300 रु प्रति क्विंटल एवं कैथल मंडी में धान 1121 की कीमत 5200 – 5250 रु की रही थी। टोहाना मंडी में धान 1121 की कीमत 2480 – 3180 रु प्रति क्विंटल की दर से रही थी।
सामान्य धान का मंडियों में भाव
अछल्दा मंडी में सामान्य धान 1001 की कीमत 13 मार्च के दौरान 2250 – 2350 रु प्रति क्विंटल का रहा था। जबकि अनूपपुर मंडी में धान सामान्य की कीमत 2100 रु के करीब रही है। जबकि बाबई मंडी में धान सामान्य 2750 रु एवं धान पुस्पा 2505 – 2511 रु प्रति क्विंटल की दर से बिका है। बूंदी मंडी में धान सामान्य की कीमत 2400 – 2811 रु प्रति क्विंटल एवं बिशनपुर मंडी में धान समान्य की कीमत 3250 रु प्रति क्विंटल की दर से रहा है।