नई दिल्ली: इस समय भारत और पाकिस्तान में इधर से उधर महिलाओं के आने जाने पर ख़बरें आपने बहुत पढी होंग। अभी ताजा मामला राजस्थान की रहने वाली अंजू का सुर्ख़ियों में छाया हुआ है। इससे पहले सिमा हैदर भारत आई थी और सचिन मीणा के साथ में शादी करके यूपी में रहने लग रही है।

5 साल किया इन्तजार

लेकिन अब एक और लड़की पाकिस्तान से भारत आई है और भारत के लड़के के साथ में शादी करने वाली है। इस लड़की को 5 साल बाद 45 दिन का वीसा मिला है और ये अटारी बॉर्डर से भररत पहुंची है। भारत पहुँचने के बाद लड़की बहुत खुस है और कहा की भारत में बहुत अच्छे से स्वागत हुआ है। मंगलवार को अटारी बॉर्डर से अपने मंगेतर के पास पहंची इस लड़की का नाम जावेरिया खानम है और वैध वीजा लेकर भारत में अपने मंगेतर से शादी करने के लिए भारत आई है।

तीसरी बार में मिला वीजा

लड़का भारत का ही रहने वाला है और लड़के का नाम समीर खान है। समीर खान जर्मनी से पढाई करके जब भारत लौटा तो उसने सबसे पहले जावेरिया खानम की फोटो अपनी माँ के फ़ोन में देखी थी और तभी से जावरिया खान से शादी करने का फैसला कर लिया था। या बात 5 साल पहले की है। कोविद महामारी के के बाद जावेरिया खानम से इससे पहले 2 बार भारतीय वीजा के लिया आवेदन किया था लेकिन हर बार रिजेक्ट हो जाता था लेकिन तीसरी बार में सफलता हासिल हुई और आखिर पाकिस्तान से जावेरिया खानम अपने मंगेतर से शादी करने भारत आ गई।

भारत आकार बहुत खुश है

जावेरिया खानम ने भारत आकार बहुत ख़ुशी जाहिर की है। जावेरिया खानम ने अनुसार भारत में उनका बहुत ही अच्छे से स्वागत किया गया है और यहां के लोग बहुत ही बढ़िया और अच्छे स्वाभाव के हैं। अब वो भारत में 45 दिन के लिए आई है और यहां पर अपने मंगेतर के साथ में शादी करने वाली है।

दोनों की दोस्ती को लेकर जावेरिया खानम ने बताया की साल 2018 में दोनों की दोस्ती हुई थी और फिर दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। तब से वो लगातार भारत में आने के लिए वीजा के लिए आवेदन कर रही थी और आखिर पांच साल के लम्बे इन्तजार के बाद उसको भारत का 45 दिनों का वीजा मिला है।

जावेरिया खानम पाकिस्तान और भारत के अटारी बॉर्डर से भारत आई है। इधर भारत की तरफ से समीर खान उसके भारत आने का इन्तजार कर रहा था और जैसे ही महिला बॉर्डर पार करके भारत आई तो वो उसको लेकर अपने साथ अपने घर चला गया। अब दोनों निकाह करेंगे।

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन...

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *