गेहूं की नई फसल की आवक शुरू, कीमतें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से पार हुई
गेहूं की नई फसल की आवक शुरू होते ही किसानो के चेहरों पर रौनक छा गई है क्योंकि बाजार में कई मंडियों में इस समय गेहूं का भाव MSP से काफी ऊपर चल रहा है और किसानों को काफी अच्छा रेट मिल रहा है। देखिये देश की अलग अलग मंडियों में आज का गेहूं का भाव क्या चल रहा है।

गेहूं की फसल किसान अब मंडियों में लेकर पहुंचना शुरू हो चुके है और मंडी में अब गेहूं की आवक शुरू हो चुकी है। मंडी में कई राज्यों में गेहूं की नई फसल पर किसान भाइयों को अच्छे रेट इस समय मिलने लग रहे है। अभी गेहूं की आवक की शुरुआत ही हुई है जिसके चलते अभी दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) से ऊपर बने हुए है।
सरकार ने मार्केटिंग सीजन 2024-25 के लिए गेहूं का एमएसपी ₹2275 प्रति क्विंटल तय किया था जबकि 2025-26 के लिए इसे बढ़ाकर ₹2425 प्रति क्विंटल कर दिया गया है और इसके साथ ही कई राज्यों में गेहूं की बिक्री पर सरकार की तरफ से बोनस भी दिया जा रहा है।
किसानों को मार्केट में अधिक रेट मिलने के चलते काफी अधिक फायदा इस समय गेहूं की फसल पर मिलने लग रहा है। आइये जानते है की देश की कौन सी मंडी में आज गेहूं किस भाव में बिक रहा है।
इसको भी पढ़ें: आदमी के सिर के बाल क्यों उड़ते हैं लेकिन औरतें गंजा क्यों नहीं होतीं? जानिए इसके वैज्ञानिक कारण
उत्तरप्रदेश की मंडियों में आज गेहूं का भाव
उत्तर प्रदेश की मंडियों में गेहूं की कीमतों पर नजर डालें तो महाराजगंज के आनंदनगर में दड़ा गेहूं का न्यूनतम भाव ₹2300 प्रति क्विंटल, अधिकतम ₹2400 प्रति क्विंटल और औसतन ₹2350 प्रति क्विंटल तक पहुंच रहा है। प्रयागराज के लेड़ियारी मंडी में गेहूं का दाम ₹2700 से ₹2900 प्रति क्विंटल के बीच रहा, जबकि औसतन किसानों को ₹2780 प्रति क्विंटल का भाव मिला।
इसके अलावा उत्तरप्रदेश के ही हाथरस के सिकंदरा राव मंडी में गेहूं की कीमतें ₹2650 से ₹2730 प्रति क्विंटल तक रहीं और औसत भाव ₹2655 प्रति क्विंटल रहा। इसी तरह, सीतापुर की लहरपुर मंडी में न्यूनतम ₹2800 प्रति क्विंटल और अधिकतम ₹2810 प्रति क्विंटल का दाम देखने को मिला।
अलीगढ़ के खैर मंडी में गेहूं की कीमतें ₹2750 से ₹2950 प्रति क्विंटल के बीच रहीं, जिससे औसतन ₹2850 प्रति क्विंटल का भाव मिला। पीलीभीत के पूरनपुर मंडी में गेहूं का न्यूनतम दाम ₹2820 प्रति क्विंटल और अधिकतम ₹2910 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया।
देश की अन्य मंडियों में आज गेहूं का भाव
देश इ अलग अलग राज्यों की मंडियों की अगर बात करें तो आप वहां पर भी किसानों के चेहरों पर रौनक छाई हुई है। मध्य प्रदेश के बड़ा मलहरा में मिल क्वालिटी गेहूं का मूल्य ₹2700 से ₹2725 प्रति क्विंटल रहा, वहीं मूंदी मंडी में यह ₹2300 से ₹2500 प्रति क्विंटल के बीच बिका। सैलाना मंडी में भी गेहूं की कीमतें ₹2400 से ₹2500 प्रति क्विंटल तक पहुँच चुकी है।
इसको भी पढ़ें: गर्मियों में कूलर खरीदते समय ध्यान रखें ये बातें, बिजली की बचत और ठंडी हवा का मिलेगा आनंद
महाराष्ट्र के जलगांव में 147 एवरेज क्वालिटी के गेहूं का भाव ₹2500 से ₹2695 प्रति क्विंटल रहा, जबकि उमरेड़ मंडी में गेहूं ₹2550 से ₹3200 प्रति क्विंटल तक बिका। राजस्थान के लालसोट मंडी में गेहूं की कीमतें ₹2981 से ₹3159 प्रति क्विंटल, कोटा में ₹2651 से ₹3100 प्रति क्विंटल और गुजरात के जंबूसर में ₹2700 से ₹3300 प्रति क्विंटल तक दर्ज की गईं। बागसरा मंडी में लोकवन गुजरात गेहूं की कीमतें ₹2310 से ₹2585 प्रति क्विंटल के बीच रहीं, जबकि उपलेटा मंडी में गेहूं का दाम ₹2125 से ₹2445 प्रति क्विंटल तक पहुंच गया।
कई राज्यों में एमएसपी पर गेहूं की खरीद शुरू
देश के कई राज्यों में अब MSP पर गेहूं की खरीदारी शुरू हो चुकी है और राजस्थान में कल से इसकी खरदारी शुरू होने जा रही है। जिन राज्यों में सरकारी रेट पर खरीदारी शुरू नहीं हुई है वहां पर भी खरीदारी का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है।
इसको भी पढ़ें: यामाहा ने लांच किया 150cc Bike का नया हाइब्रिड मॉडल, डाइनामिक लुक के साथ बेहतरीन फीचर शामिल
मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों को एमएसपी के अतिरिक्त ₹175 प्रति क्विंटल का बोनस देने की घोषणा की है जिससे सरकारी खरीद में किसानों को ₹2600 प्रति क्विंटल का मूल्य मिल रहा है। हालांकि राज्य में बारिश के कारण फसल में नमी बढ़ गई है जिसके चलते सरकार ने खरीद प्रक्रिया को 15 मार्च से शुरू करने का निर्णय लिया है।
इस साल गेहूं की अच्छी आवक के बावजूद बाजार में इसकी कीमतें मजबूत बनी हुई हैं। किसानों को एमएसपी से अधिक दाम मिल रहा है जिससे उनकी आमदनी में वृद्धि हो रही है। सरकारी खरीद भी शुरू हो गई है जिससे किसानों को बोनस का अतिरिक्त लाभ मिल रहा है।
इसको भी पढ़ें: ज्यादा लाल मिर्च खाना सेहत के लिए फायदेमंद या नुकसानदायक? जानिए क्या कहते हैं विशेषज्ञ
आने वाले दिनों में कीमतों में और क्या बदलाव होते हैं, यह बाजार की मांग और सरकारी नीतियों पर निर्भर करेगा। हम आपको देश की अलग अलग मंडियों से रोजाना यहां पर भाव उपडते करते रहेंगे। आप हमें WhatsApp पर फॉलो भी कर सकते है जहाँ पर आपको रोजाना मंडी भाव से जुड़ी जानकारी दी जाती है।