IPL शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल से स्टार बल्लेबाज ने कॉन्ट्रैक्ट तोडा, लग सकता है बैन

22 मार्च से IPL सीजन शुरू होने को है और इससे पहले दिल्ली कैपिटल के स्टार बल्लेबाज हेनरी ब्रूक ने कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया है। नेशनल टीम के लिए उन्होंने IPL में नहीं खेलने का निर्णय लिया है। हेनरी ब्रूक एक प्रतिभावान खिलाडी है और दिल्ली कैपिटल ने उनको 6.25 करोड़ में ख़रीदा था। फ़िलहाल उन्होंने कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है। तो उन पर दो साल के लिए IPL में प्रतिबंध भी लग सकता है। ट्विटर पर उन्होंने इसके सम्बन्ध में जानकारी दी है। दिल्ली कैपिटल का पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपर जॉइंट के साथ होने वाला है।
क्या कहते है IPL के नियम
इंडियन प्रीमियर लीग के नियमो के मुताबिक यदि कोई विदेशी खिलाडी लीग में चुने जाने के बाद यदि फिट है और नहीं खेलता है तो उस पर 2 साल के लिए प्रतिबंध लगाने के नियम है। नीलामी में चुने जाने के बाद अनफिट नहीं होने की स्थिति में प्लेयर के नहीं खेलने पर बोर्ड एक्शन ले सकता है। हेनरी ब्रूक राष्ट्रीय टीम के लिए IPL में नहीं खेलने वाले है। आपको बता दे की पिछले सीजन में भी हेनरी ब्रूक ने पारिवरिक कारणों (दादी का निधन) से नाम वापस ले लिया था। और इस सीजन में भी उन्होंने न खेलने का फैसला किया है। जिससे उन पर प्रतिबंध लग सकता है।
कहा होगा दिल्ली का मुकाबला
दिल्ली कैपिटल एवं लखनऊ सुपर जॉइंट का मुकाबला 24 मार्च को ACA VDCA के क्रिकेट ग्राउंड पर होने वाला है। जिसके लिए टीम का चयन पहले ही हो चूका है। LSG की कमान इस बार ऋषभ पंत के हाथो में होगी। जिनको सबसे महंगे दामों में ख़रीदा गया है। इससे पहले LSG की कमान केएल राहुल के हाथो में थी। ये मुकाबला शाम के 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होने वाला है।
मुंबई टीम में भी अनुपस्थित रहेंगे दो प्लेयर
मुंबई इंडियन का मैच 23 मार्च को शाम के समय खेला जायेगा और पहले मैच में हार्दिक पंड्या एवं जसप्रीत बुमराह टीम में शामिल नहीं होंगे। जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण शायद पहले या फिर शुरुआत के दो से तीन मैचों के दौरान उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी चोट को लेकर फ़िलहाल कोई अपडेट नहीं है। वही पर स्लो ओवर रेट प्रतिबंध के कारण हार्दिक पहले मैच के दौरान उपलब्ध नहीं होंगे।