Farming Idea: केवल 10 पेड़ लगाकार 3 लाख की होगी कमाई – कैसे यहां देखिये

Written by Subham Morya

Published on:

नई दिल्ली: Farming Idea – आज के समय में किसान बहुत सी ऐसी खेती की तरफ जाने लगे हैं जिनसे किसानो का अधिक आय होती है। हालाँकि परम्परागत खेती भी बहुत जरुरी है क्योंकि अनाज पैदा नहीं होगा तो लोग खाएंगे क्या। इसलिए परम्परागत खेती के साथ में किसान बहुत सी ऐसी चीजों की खेती आज के समय में कर सकते है जिनसे बहुत अधिक मुनाफा होता है। देखिये इस आर्टिकल में हमने कुछ उदाहरण दिए हैं जो आपके काम आ सकते है।

बात अगर यूपी और बिहार की करें तो यहां के किसानो का रुझान अब परम्परागत खेती के साथ में बागवानी की तरफ काफी आकर्षित होने लग रहा है। इसका मुख्य कारण यही है की बागवानी में मेहनत भी ज्यादा नहीं है और मुनाफा बहुत अधिक है। इसलिए बागवानी में भी कई पौधे ऐसे हैं जिनको आप 10 या फिर 15 की संख्या में लगाकर भी लाखों की कमाई आसानी से कर सकते है। लेकिन इसमें थोड़ा शुरुआत में आपको मेहनत करनी होती है।

बागवानी में किसान आम, निम्बू, अमरूद, केला और पपीता के साथ साथ में जामुन की भी खेती कर रहे है। इस खेती में बचत बहुत अधिक है और मेहनत ना के बराबर हैं। हालाँकि इसमें मेहनत बिलकुल नहीं है ये नहीं कहा जा सकता क्योंकि शुरुआत में पौधों को काफी मेहनत के साथ में बड़ा किया जाता है लेकिन ये शुरूआती मेहनत होती है और बाद में मुनाफा ही मुनाफा होता है।

निम्बू की खेती से करें शुरुआत

किसान भाई परम्परागत खेती के साथ में निम्बू की खेती के साथ में अपना सफर शुरू करें। इससे एक तो ये फायदा होगा की निम्बू के पौधों आपकी फसल के बीच में ही पैदा हो जायेंगे और उनकी ग्रोथ भी काफी अच्छी होती। फसल में जब भी आप सिंचाई करेंगे तो निम्बू के पौधों की भी सिंचाई हो जाएगी। ऐसे ही उर्वरक जो आप अपनी फसल में डालेंगे वो निम्बू के पौधों को भी मिल जायेगा। अआप शुरुआत में केवल 10 से 15 पौधों को लगाएं। इससे आपको काफी फायदा होगा।

सालाना 3 लाख की कमाई

अगर आपने 10 पौधे निम्बू के अपने खेत में लगाये है तो फिर आपको हर साल निम्बू के इन पौधों से लगभग 3 लाख तक की पैदावार आसानी से मिल जाएगी। निम्बू के अच्छे किस्म के पौधों का चुनाव करें और आज के समय में तो एक साल के पौधे ही अच्छी खासी पैदावार देने लगते है। आपको 10 पौधों से लाखों की कमाई होगी। निम्बू का मार्किट में रेट भी लगभग हाई ही रहता है। इसलिए आपको कभी नुकसान नहीं हो सकता। इसके साथ ही निम्बू की डिमांड भी लगभग हमेशा ही रहती है इसलिए खपर अधिक होती है। खपत अधिक होने के कारण आपको इस खेती में मुनाफा भी अधिक होगा।

पौधों की संख्या बढ़ायें

वैसे जायदातर मामलों में ये देखा गया है की पौधा अच्छी तरफ से विकसित होने के बाद ही अच्छी पैदावार भी देता है। इसलिए 2 से 3 साल का समय इसमें लग जाता है। जब आपके शुरू में लगाये गए पौधों से फसल मिलनी शुरू हो जाए तो फिर आपको पौधों की संख्या बढ़ानी है ताकि आपका आगे चलकर मुनाफा भी अधिक होने लगे। इसलिए शुरू में अगर आप 10 पौधे लगा रहे हो तो आपको इनको बढाकर 20 कर देना है। इससे आपको 5 से 6 लाख सालाना की आया आसानी से होने लग जाएगी। पौधों की किसान को बदल कर लगाएं। कुछ पौधे सर्दियों में फल देते है और कुछ पौधे गर्मियों में फल देते है और कुछ किस्मे ऐसी भी हैं जो हर समय फल देती है। इसलिए अपने एरिया और वहां पर खपत के हिसाब से किस्मों का चुनाव करें और उसी खेती शुरू करें।

Subham Morya

मैं शुभम मौर्या पिछले 2 सालों से न्यूज़ कंटेंट लेखन कार्य से जुड़ा हुआ हूँ। मैं nflspice.com के साथ में मई 2023 से जुड़ा हुआ हूँ और लगातार अपनी न्यूज़ लेखन का कार्य आप सबसे के लिए कर रहा हूँ। न्यूज़ लेखन एक कला है और सबसे बड़ी बात की न्यूज़ को सही ढंग से समझाना ही सबसे बड़ी कला मानी जाती है और इसी कोशिश में इसको लगातार निखारने का प्रयास कर रहा हूँ।

For Feedback - nflspice@gmail.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment