ब्रेकिंग न्यूज़

गौतम गंभीर सोशल मीडिया पर निशाने पर, लोगो ने किया ट्रोल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल दुबई में ICC चैम्पियंस ट्रॉफी का मैच पूर्ण हो चूका है और भारत चैम्पियंस ट्रॉफी का ताज हासिल कर चूका है। भारत तीसरी बार चैम्पियंस ट्रॉफी हासिल कर चूका है। पुरे दिन सोशल मीडिया पर भारतीय टीम एवं रोहित शर्मा वायरल रहे है लेकिन गौतम गंभीर भी सोशल मीडिया फैंस के निशाने पर आ गए है। वो भी उनके एक ट्वीट के कारण। जब भारत एवं न्यूजीलैंड टीम के बीच टॉस हुआ था तो सोशल मीडिया अकॉउंट ट्विटर पर भारतीय हेड कोच ने एक ट्वीट किया था। जिसको लेकर उनके सोशल मीडिया फैंस भड़क गए और उनको ट्रोल किया गया।

गौतम गंभीर के ट्वीट से फैंस नाराज

वर्तमान भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने अपने ट्विटर अकॉउंट से एक एप्प का प्रमोशन पोस्ट किया था। जिसमे उन्होंने लिखा था की क्या रोको की जोड़ी भारत को एक और चैम्पियंस ODI ट्रॉफी जीता पायेगी। और एक एप्प का प्रमोशन करते हुए अन्य बाते भी लिखी है। जिसको लेकर सोशल मीडिया फैंस के निशाने पर गौतम गंभीर आ गए। सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर कई यूजर ने उनको ट्रोल किया है।

भारतीय टीम बनी चैम्पियन

कप्तान रोहित शर्मा की 76 रनो की दमदार पारी जिसमे उन्होंने 7 चौके एवं 3 छक्के लगाकर टीम को जीत की राह पर लाने का काम किया और फिर शुभमण गिल के 31 रन एवं श्रेयश अय्यर के 48 रन, अक्षर पटेल के 29 रन , केएल राहुल के 34 रन टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण रहे है। न्यूजीलैंड टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 252 रन का लक्ष्य दिया था। जिसको भारत ने 254 रन बनाकर हासिल कर लिया था। भारत ने ये फाइनल मुकाबला दुबई के मैदान पर 4 विकेट एवं 6 बॉल शेष रहते हुए जीत लिया और चैम्पियंस ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

वर्ल्डकप के जख्म पर मरहम

इस जीत से भारतीय टीम को ODI वर्ल्डकप में मिली हार पर मरहम का काम किया है। टीम के हौसले बुलंद हुए है। ODI वर्ल्डकप में ऑस्ट्रेलिया के हाथो घर में मिली हार का बदला चैम्पियंस ट्रॉफी में पूर्ण हुआ है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया टीम के ICC चैम्पियंस ट्रॉफी जितने के सपने को चूर चूर करके बाहर का रास्ता दिखाकर अपना बदला पूर्ण किया। इस जीत से सभी खिलाड़ियों एवं करोड़ो भारतीय फैंस के बीच अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा था। पूरा स्टेडियम जीत की उम्मीद के साथ दुबई में गए थे जो की पूर्ण भी हुआ है।

अब शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

चैम्पियंस ट्रॉफी के मैच खत्म होने के साथ ही अब क्रिकेट का महाकुम्भ इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने जा रहा है। पहला मैच 22 मार्च से शुरू होगा। इसके लिए सभी तैयारी पूर्ण हो चुकी है। सभी मैच के लिए तारीख निर्धारित हो चुकी है। स्टेडियम एवं प्लेयर की सूचि सभी टीम तैयार कर चुकी है। क्रिकेट के करोड़ो फैंस को जिस सीजन का इंतजार था वो जल्द ही शुरू होने वाला है।

Manoj Yadav

पत्रकारिता का रास्ता कांटो से भरा है, सच का साथ देने वाले लोग कुछ लोगो को चुभते है लेकिन हमें सच का साथ देना पसंद है। मैंने BBA सेंट्रल यूनिवर्सिटी से किया है। बिज़नेस, फाइनेंसियल, स्पोर्ट्स फील्ड में अच्छा अनुभव भी है। NFLSPICE से पहले मैंने अन्य कई न्यूज़ वेबसाइट के लिए काम किया है। मुझे सटीक, तथ्यों के साथ जानकारी लोगो के साथ शेयर करना पसंद है।
Back to top button