शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026

Haryana News: नूंह में खेल विभाग का उप अधीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Written by: Vinod Yadav

Published:

Haryana News: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने नूंह जिला खेल विभाग में तैनात उप अधीक्षक रामेहर को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।


Haryana News नूंह में खेल विभाग का उप अधीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
नूंह में खेल विभाग का उप अधीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने जिला खेल विभाग, नूंह में तैनात उप अधीक्षक रामेहर को 50,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ गुरुग्राम स्थित SV&ACB थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को दी शिकायत में बताया कि उसकी कार एक ठेकेदार के माध्यम से जिला खेल विभाग, नूंह में मासिक 31,600 रुपये किराये पर लगी हुई थी। उसे फरवरी 2026 से वाहन का भुगतान नहीं मिला था।

जब उसने विभाग से संपर्क कर जानकारी जुटाई तो पता चला कि खेल अधिकारी, नूंह द्वारा की गई शिकायत के आधार पर उसके वाहन को 1 जून 2026 से विभागीय सेवा से हटा दिया गया है।

Advertisement

Also Readहरियाणा मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप से बाल मजदूरी पीड़ित किशोर को ₹10 लाख मुआवजा

दोबारा वाहन लगाने के बदले मांगी गई रिश्वत

शिकायतकर्ता के अनुसार, जिला खेल विभाग के कुछ कर्मचारियों ने उसकी गाड़ी को दोबारा विभाग में लगाने और खेल नर्सरी के संचालन में कोई बाधा न आने देने के बदले 1.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। Haryana News

शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को बताया कि वह केवल 50 हजार रुपये की व्यवस्था कर सका। इसके बाद उसने मामले की शिकायत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की।

Also Readहरियाणा कांग्रेस को मिला नया प्रभारी, संजय दत्त संभालेंगे संगठन की कमान

ट्रैप कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी

शिकायत मिलने के बाद SV&ACB गुरुग्राम की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान उप अधीक्षक रामेहर को शिकायतकर्ता से 50,000 रुपये रिश्वत स्वीकार करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

ब्यूरो ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उसे न्यायालय में पेश कर आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। Haryana News

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी सूचना तुरंत ब्यूरो को दें। ब्यूरो का कहना है कि भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायत मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Also Readरेवाड़ी में टायर बदलते समय दर्दनाक हादसा, पीछे से टैंपो की टक्कर में पिकअप चालक की मौत

Vinod Yadav
About the Author Vinod Yadav

नमस्कार! मेरा नाम विनोद यादव है और मैंने कृषि और टेक्सटाइल विषय के साथ में बी-टेक किया है। मौजूदा समय में एक जर्मनी बेस्ड टेक्सटिल कंपनी में प्रोडक्शन हेड के तौर पर कार्य कर रहा हूँ और साथ में कृषि के कार्यों को देखता हूँ। किसान परिवार में पैदा होने के चलते कृषि से शुरू से ही एक अलग प्रकार का जुड़ाव रहा है। रोजाना यहां हरियाणा से जुड़ी और हरियाणा प्रदेश के किसानों से जुड़ी ख़बरों को अपडेट करता हूँ। View all posts by Vinod Yadav →

Related News