Haryana News: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ में गैंगस्टर गोपाल ढेर, हेड कांस्टेबल घायल

Haryana News: पुलिस के अनुसार गोपाल के क्षेत्र में घूमने और एक ग्रामीण की हत्या की साजिश रचने की सूचना मिली थी। इसके बाद सीआईए-1 और गन्नौर सीआईए पुलिस की टीमों ने सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव खुबडू के नजदीक खेतों में घेराबंदी की। पुलिस टीम के पहुंचते ही गोपाल ने खुद को घिरा हुआ देखकर फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान हेड कांस्टेबल देवेंद्र गोली लगने से घायल हो गए।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें गोपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।

पैरोल पर बाहर आने के बाद फरार हो गया था

पुलिस रिकॉर्ड से जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक गांव अटायल निवासी गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहा था। वह इसी वर्ष मार्च में पैरोल पर जेल से बाहर आया था। Haryana News

उसे 30 मई को वापस जेल में आत्मसमर्पण करना था लेकिन उसने पैरोल जंप कर दी और फरार हो गया। इसके बाद उस पर सोनीपत और पानीपत क्षेत्र में कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप लगे।

25 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार गोपाल के खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास, दुष्कर्म और अन्य गंभीर अपराधों समेत करीब 25 मामले दर्ज थे। Haryana News

जांच एजेंसियों का दावा है कि पैरोल पर बाहर आने के बाद उसने पानीपत में एक और गन्नौर क्षेत्र में तीन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस को आशंका थी कि वह जल्द ही किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

पुलिस आयुक्त ने लिया घटनास्थल का जायजा

मुठभेड़ के बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने खानपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायल हेड कांस्टेबल देवेंद्र का हालचाल जाना।

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और कहा कि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित हत्या की वारदात को टालने में सफलता मिली है।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुठभेड़ से जुड़े सभी तथ्यों और परिस्थितियों की नियमानुसार विस्तृत जांच कराई जा रही है। Haryana News

फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मुठभेड़ में इस्तेमाल हथियारों, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूरे घटनाक्रम की तकनीकी व कानूनी जांच की प्रक्रिया जारी है।

News End

Click here to read more news in this category: हरियाणा

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *